बाड़मेर

पाकिस्तान गए गेमराराम को भारत लाने की विधायकों की पैरवी

विधायकों ने भी कहा-करेंगे सरकार से पैरवी अभियान- गेमराराम की हो वतन वापसी बॉर्डर के कुम्हारों का टीबा गांव से तारबंदी लांघकर बदहवाशी में पाकिस्तान पहुंच गए युवक की घर वापसी की मांग क्षेत्र के विधायकों ने भी की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jan 2021, 6:17 PM IST
पाकिस्तान गए गेमराराम को भारत लाने की विधायकों की पैरवी
पाकिस्तान गए गेमराराम को भारत लाने की विधायकों की पैरवी

चौहटन पत्रिका.
बॉर्डर के कुम्हारों का टीबा गांव से तारबंदी लांघकर बदहवाशी में पाकिस्तान पहुंच गए युवक की घर वापसी की मांग क्षेत्र के विधायकों ने भी की है। परिवार की पीड़ा को समझते हुए विधायकों ने कहा कि उसकी वापसी होनी चाहिए।
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि परिजनों की मांग सरकार तक पहुंचाई जाएगी। युवक लापता होने की रिपोर्ट दर्ज है और वह सीमा के पार गया है तो उसकी वतन वापसी के लिए संभव प्रयास राज्य सरकार के स्तर पर करवाने के लिए मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे।
चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल ने कहा कि युवक बदहवाशी में गया है। अब वह पाकिस्तान की जेल में पहुंच गया है। परिवार के सदस्यों की पीड़ा को समझते हुए सरकार से पैरवी करेंगे कि उसकी वतन वापसी हों। बीएसएफ और सुरक्षा एजेसिंया ुयुवक को वापस लाने के प्रयास करें।
बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि युवक के लापता होने की जांच पुलिस के पास आई। उसके पाकिस्तान होने की जानकारी मिली है तो अब उच्च स्तर पर वार्ता कर युवक की वापसी के प्रयास होने चाहिए। परिजनों की यही मांग है। इसके लिए राज्य सरकार स्तर पर भी मांग रखी जाएगा।

Published on: