बाड़मेर

प्रेमी-प्रेमिका साथ फंदे पर झूले, प्रेमी बचा तो टांके में कूद गया

- एक दिन में छह घटनाएं, 9 जनों की गई जान - बाड़मेर में सामूहिक आत्महत्याओं के तीन मामले- सामाजिक स्तर पर चिंताजनक बन रही आत्महत्याएं
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2020, 10:36 PM IST
Lovers and girlfriends swing on the noose, if the lover is saved then
Lovers and girlfriends swing on the noose, if the lover is saved then


बाड़मेर .
थार में प्रेम-प्रसंग-पारिवारिक कलह के चलते हो रही सामूहिक आत्महत्याएं जानलेवा बन चुकी है। जिले में लगातार हो रही सामूहिक आत्महत्याओं की वारदातों ने चिंताजनक स्थिति पैदा कर दी है। शनिवार को अलग-अलग हुई छह घटनाओं में नौ जनों की जान चली गई। जिसमें तीन मामले सामूहिक आत्महत्या शामिल है। जिसमें दो मामलों में मां अपने मासूम बच्चों के साथ टांके में कूदकर जान दे दी।
सदर थानाधिकारी मूलाराम चौधरी ने बताया कि क्षेत्र के घोनरी नाडी गांव में कमला(24)पत्नी देवाराम ने मासूम पुत्र महोदव (01) के साथ घर के बाहर बने टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना में दोनों की मौत हो गई। मृतका की शादी को चार साल हुए थे। मामले की जांच उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर कर रहे है।
महिला थानाधिकारी लता बैगड़ ने बताया कि सरली गांव में शुक्रवार रात हाऊ उफज़् हपला (25) पत्नी भागीरथराम ने मासूम पुत्री रुकमणी (02) के साथ टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस मृतका के भाई हनुमान की रिपोटज़् के आधार पर पति, सास व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दजज़् किया। मामले की जांच डिप्टी धन्नापुरी को सौंपी गई।


प्रेमी-युगल ने दी जान


चौहटन वृत्त के बिजराड़ थाना क्षेत्र के बिंजासर गांव में शनिवार को एक प्रेमी-युगल ने आत्महत्या कर जान दी। थानाधिकारी कैलाश दान ने बताया कि सत्रह वषीज़्य नाबालिग प्रेमीका व गेनाराम (22)पुत्र सकूरराम ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिस की। जिसमें प्रेमीका की मौत हो गई, जबकि प्रेमी जिंदा रह गया। उसके बाद प्रेमी ने टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली। मामले में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों का पोस्टमाटज़्म कर शव परिजनों को सुपुदज़् किया। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

दो अधेड़ व युवक ने दी जान


सदर थाना क्षैत्र के गालाबेरी गांव में शनिवार को रामाराम (50)पुत्र लिखमाराम ने खेत में पेड़ से लटक कर जान दी। आत्महत्या के कारण में सामने आया कि गांव में सामाजिक कायज़्क्रम में नहीं बुलाने पर नाराज हुए अधेड़ ने आत्महत्या कर ली। इसी तरह गिड़ा थाना क्षेत्र के लापुदड़ा गांव में सवाईराम(27)पुत्र राणाराम ने घर के बाहर बने टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली। हालांकि मृतक के भाई रिपोटज़् पेश कर बताया कि पेर फिसलने से टांके में गिरने से मौत हो गई। इसी तरह सिणधरी थाना क्षेत्र के नाकोड़ा गांव में जवानाराम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Published on: