बाड़मेर

लूनी नदी में फिर तेज बहाव,रपट पर एक फीट तक पानी, वाहनों के लिए खतरा

बरसात और पीछे से नदी में लगातार आ रहा है पानी
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jul 2023, 12:09 PM IST
लूनी नदी में फिर तेज बहाव,रपट पर एक फीट तक पानी, वाहनों के लिए खतरा
लूनी नदी में फिर तेज बहाव,रपट पर एक फीट तक पानी, वाहनों के लिए खतरा

पिछले तीन दिन से जारी बरसात के चलते अब लूनी और सुकड़ी नदी के पानी में फिर से इजाफा होने लगा है। लूनी नदी की रपट पर पानी का बहाव तेज नज़र आया। वहीं पानी में भी बढ़ोतरी देखी गई। पाली जिले से पानी की अधिक आवक रही तो पानी पूरी रपट पर बहने की संभावना है। ध्यान रहे कि पिछले एक सप्ताह से लूनी व सुकड़ी नदी में पानी की आवक कमजोर हो गई थी। इसके बाद लूनी नदी की आधी रपट पर ही पानी का बहाव चल रहा था। करमावास गांव के किनारे आधी रपट से पानी सूख गया था।

फिर से पानी की आवक

पिछले तीन दिन से क्षेत्र सहित पाली जिले में भी बरसात हो रही है। इससे लूनी व सुकड़ी नदी में फिर से पानी की आवक होने लगी है। लूनी नदी की रपट पर पानी में बढ़ोतरी वहीं पानी का वेग भी तेज नज़र आ रहा था। करमावास किनारे खाली रपट पर भी पानी का हल्का बहाव शुरू हो गया था।

Published on: