बाड़मेर

भगवान राम की बारात में गूंजे मंगल गीत

https://www.patrika.com/barmer-news/
less than 1 minute read
Dec 21, 2018
Mangal song sung in Lord Ram's procession
Mangal song sung in Lord Ram's procession

भगवान राम की बारात में गूंजे मंगल गीत
बाड़मेर . शहर के जानकी महिला सत्संग मंडल की ओर से राम जानकी विवाह महोत्सव मनाया गया। विवाह महोत्सव में चारों भाइयों की बारात को शहर के अग्रवाल भवन से निकाली गई जो कि मुख्य बाजार से ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई। बारात का पूरे रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। बारात में सैंकड़ों अग्रवाल समाज की महिलाएं शामिल हुई। मंडल की मंजू सर्राफ ने बताया कि धूमधाम से निकली बारात में शामिल श्रद्धालुओं का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। बारात में मंजू सिंघल, संगीता बंसल, सुनीता सराज़्फ, सुमित्रा गोयल, पुनीता बंसल, संगीता सिंघल एवं राधे मण्डल की महिलाओं ने मंगल गीत गाए।

ये भी पढ़े...

संच्चियाय माता के जयकारों से गूंजा कुर्जा
बाड़मेर ञ्च पत्रिका . निकटवर्ती कुर्जा स्थित संच्चियाय माता मंदिर में गुरुवार को एक दिवसीय मेले का आयोजन हुआ। इससे पहले बाड़मेर से पैदल यात्रा संघ रवाना हुआ और दोपहर में कुर्जा पहुंच माता के दर्शन कर खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर संच्चियाय माता के जयकारों से गूंज उठा। मां संच्चियाय भक्त मण्डल के प्रकाश मालू ने बताया कि दोपहर में महाप्रसादी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मोहनलाल मालू, बीडी मालू, जसवन्त मेहता, प्रकाश मालू, भगवानदास मालू, रतनलाल, सुरेश आरंग आदि मौजूद रहे।

Published on:
21 Dec 2018 10:07 am