बाड़मेर

मां ने बेटे व बेटी के साथ पानी के टांके में कूद की आत्महत्या

सूचना पर समदड़ी थाना पुलिस व तहसीलदार मौके पर पहुंचे, लेकिन देर रात तक पीहर पक्ष के नहीं पहुंचने से तीनों शवों को टांके से बाहर नहीं निकाला जा सका। मौके पर पुलिस का जाप्ता तैनात
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Feb 2024, 10:57 PM IST
मां ने बेटे व बेटी के साथ पानी के टांके में कूद की आत्महत्या
मां ने बेटे व बेटी के साथ पानी के टांके में कूद की आत्महत्या

समदड़ी थाना क्षेत्र के बालू गांव में मंगलवार शाम को एक महिला ने अपने बेटे व बेटी के साथ पानी के टांके में कूद आत्महत्या कर ली। सूचना पर समदड़ी थाना पुलिस व तहसीलदार मौके पर पहुंचे, लेकिन देर रात तक पीहर पक्ष के नहीं पहुंचने से तीनों शवों को टांके से बाहर नहीं निकाला जा सका। मौके पर पुलिस का जाप्ता तैनात था।
समदड़ी थानाधिकारी महेश गोयल ने बताया कि बालू गांव में मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे एक घर में बने पानी के टांके में नखत कंवर (35) पत्नी भीमसिंह ने अपने 10 वर्षीय पुत्र जोगसिंह व 7 वर्षीय पुत्री पूजा कंवर के साथ कूद कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर समदड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
शवों को टांके से बाहर नहीं निकाला जा सका
जानकारी पर समदड़ी तहसीलदार हनवंतसिंह देवड़ा भी मौके पर पहुंचे। इन्होंने मौका मुआयना करने के बाद मृतका के पीहर पक्ष को घटना की जानकारी दी, लेकिन देर रात तक पीहर पक्ष के नहीं पहुंचने से तीनों शवों को टांके से बाहर नहीं निकाला जा सका।

Published on: