बाड़मेर. विश्वकर्मा जयंती 3 फरवरी को हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। जयंती को लेकर रविवार को स्थानीय जांगिड़ पंचायत भवन में मेहंदी व म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में महिलाओं व बालिकाओ ने अपने हाथों पर आकर्षक मेहंदी सजाई।
विश्वकर्मा जयंती महोत्सव के तहत मेहंदी व म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित
बाड़मेर. विश्वकर्मा जयंती 3 फरवरी को हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। जयंती को लेकर रविवार को स्थानीय जांगिड़ पंचायत भवन में मेहंदी व म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में महिलाओं व बालिकाओ ने अपने हाथों पर आकर्षक मेहंदी सजाई। म्यूजिकल चेयर में प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। जांगिड़ पंचायत के अध्यक्ष देवाराम ब्रह्मक्षत्रिय ने कहा कि प्रतियोगिताओ में बच्चों को विशेषकर अवश्य भाग लेना चाहिए क्योंकि इन प्रतियोगिता से बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा को उजागर करने का मौका मिलता है। जांगिड़ जागृति मंच के अध्यक्ष लव जांगिड़ , जांगिड़ महिला मंडल की अध्यक्षा मगीदेवी, प्रतियोगिता आयोजन प्रभारी अरविंद जांगिड़ ने प्रतियोगिता के आयोजन में योगदान दिया। म्यूजिकल चेयर में जीविका जांगिड़ विजेता रही। आगामी रविवार को एकल गीत व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उषारानी, नीना जांगिड़, नारायण पड़मा, भूराराम आचु, देवीलाल बरड़वा, कोषाध्यक्ष अरुण जांगिड़,व् यवस्थापक जगमोहन जांगिड़, बिहारीलाल भद्रेचा,ललित ब्रह्मक्षत्रिय, हरीश सुथार आदि मौजूद रहे।