
मानव शृंखला से दिया माटी के दीप जलाने का संदेश
चौहटन . आदर्श विद्या मंदिर चौहटन में राजस्थान पत्रिका के माटी के दीप जलाओ अभियान से प्रेरित होकर बुधवार को छात्र-छात्राओं ने मानव शृंखला से दीपक की आकृति बनाई। इसके साथ ही उन्होंने आस-पड़ौस के लोगों को माटी के दीप जलाने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने माटी के दीप जलाने का संकल्प लिया। प्रधानाध्यापक लिखमाराम चौधरी सहित गंगाराम, पारससिंह, हिन्दाराम, टीकमाराम, नेमाराम, देवाराम, मांगीलाल, ब्रिजेश कुमार, खेताराम सहित अन्य उपस्थित थे।
बायतु . ऐसे ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हुड्डों की ढाणी में बच्चों व शिक्षकों ने इस दीपावली मिट्टी के दीपक ही जलाने की शपथ ली। प्रधानाचार्य मखनाराम ने बताया कि विदेशी वस्तुओं का पूरी तरह बहिष्कार करते हुए स्वदेश निर्मित वस्तुओं का ही उपयोग करने की बात कही।
ये भी पढ़े...
परवरिश ऐसी हो जिससे बचपन खिले
बाड़मेर ञ्च पत्रिका . बच्चों को परवरिश ऐसी दें कि बचपन खिल सकें और सही तरीके से विकसित होने का अवसर मिलें। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने द मॉडर्न स्कूल के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते यह बात कही। उन्होंने कहा कि जरूरी है कि हम अपने बच्चों पर यकीन करें और दबावमुक्त होकर उन्हें आगे बढऩे में सहयोग करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ओपी शर्मा ने बच्चों के सर्वांगीण विकास को समर्पित प्रबंधन के प्रयासों को सराहा। दीपक शर्मा ने वर्ष भर की गतिधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। प्रिंसिपल नवनीत पचौरी ने अभिभावकों से बच्चों के लिए समय का तोहफ ा देने को आवश्यक माना। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बाल रामायण का प्रदर्शन सराहनीय रहा। कंवलजीत कौर व मधुसूदन शर्मा के निर्देशन में मंचन किया गया। संचालन दक्ष व बृजा द्विवेदी ने किया। सुरेश ने आभार जताया। इस मौके पर डॉ लक्ष्मीनारायण जोशी, प्रधानाचार्य दिनेश दवे, हेमंत दवे, स्वामी आनंद हरि आदि मौजूद रहे।