बाड़मेर

खंभे पर ही लटका दिए मीटर, अब कर लो कनेक्शन!

डिस्कॉम के जिम्मेदारों ने ढाणियों से दूर लगे खंभों पर मीटर लटका कर कर्तव्य की इतिश्री कर ली
less than 1 minute read
Dec 29, 2018
Meter hung on pillars away from home
Meter hung on pillars away from home

बाड़मेर. पाटोदी क्षेत्र में रिछोली ग्राम पंचायत के गांव मेडिवासन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत कई जगह कनेक्शन तो हुए, लेकिन ग्रामीणों को उसका फायदा नहीं मिल रहा। यहां डिस्कॉम के जिम्मेदारों ने ढाणियों से दूर लगे खंभों पर मीटर लटका कर कर्तव्य की इतिश्री कर ली। अब ग्रामीणों के सामने संकट है कि उस मीटर को घर तक कैसे लाया जाए। वहीं खुले तार से हर समय समय हादसे की भी आशंका रहती है।

इसके अलावा कई ढाणियों में जहां घर तक मीटर लगे हैं वहां कनेक्शन नहीं जोड़े गए हैं। ऐसे में इन घरों को रोशन करने के लिए बल्ब नहीं जल रहे। कई ग्रामीणों का आरोप है कि उनसे कनेक्शन जोडऩे के बदले अवैध वसूली की जा रही है। वहीं जिन लोगों ने इसका विरोध किया तो उनके मीटर घर से दूर खंभों पर ही लटका दिए गए। इसको लेकर गांव के कई ग्रामीणों ने शुक्रवार को पाटोदी नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कार्रवाई करने तथा मीटर उनके घर में लगाने की मांग की।

ये भी पढ़े...

बैंक में भीड़ से लोगों को परेशानी

मोकलसर. मोकलसर के एसबीआई बैंक में पिछले दो दिनों से उपभोक्ताओं की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। पिछले पांच दिनों की बैकों की हड़ताल के बाद गुरुवार से बैंक खुलने के कारण लोगों अपने-अपने काम करवाने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

मोकलसर एसबीआई शाखा से दर्जनों छोटे छोटे गांव जुड़े है। सुबह सुबह बसों ओर अन्य वाहनों से मोकलसर बैंक के काम से आते है। कई लोगों के काम हो जाते है, जबकि कुछ लोग दिनभर के बाद भी काम नही होने पर बेरंग लौटते है।

Published on:
29 Dec 2018 07:29 pm