बाड़मेर

Lok Sabha Elections 2024: विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने ठोकी ताल, राजस्थान की इस लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव

Ravindra Singh Bhati News: राजस्थान में चूरू लोकसभा सीट के बाद अब पश्चिमी राजस्थान की बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट चर्चा में है। बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा सीट से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी जीत दर्ज करने वाले युवा विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
2 min read
• •
Updated: 26 Mar 2024, 5:33 PM IST
MLA Ravindra Singh Bhati announcement, Contest Lok Sabha Election for Barmer Jaisalmer Seat
Ravindra Singh Bhati

Ravindra Singh Bhati News: राजस्थान में चूरू लोकसभा सीट के बाद अब पश्चिमी राजस्थान की बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट चर्चा में है। बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा सीट से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी जीत दर्ज करने वाले युवा विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। रविन्द्र सिंह भाटी ने मंगलवार को बाड़मेर में सर्व समाज की बैठक में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया।

युवा नेता भाटी के चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। भाटी 4 अप्रेल को नामांकन दाखिल करेंगे। बीते विधासनसभा चुनाव में रविन्द्र सिंह भाटी प्रदेश के सबसे चर्चित चेहरा रहे थे। महज 26 साल के रविंद्र सिंह भाटी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने भाजपा, आरएलपी और बसपा के प्रत्याशियों की जमानत जब्त करवा दी थी और कांग्रेस के दिग्गज नेता अमीन खान को हरा दिया था।

सर्व समाज की बैठक में उमड़ी भीड़
भाटी का पिछले दिनों एक बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस बार बढ़िया भचीड़ बुलाएंगे। इस बयान से उनके लोकसभा चुनाव लड़ने का संकेत मिल गया था। सीएम भजनलाल शर्मा ने भी रविंद्र सिंह भाटी से दो बार मुलाकात की थी, लेकिन बात नहीं बनी। रविंद्र सिंह भाटी ने मंगलवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर सर्व समाज की बैठक बुलाई। इस बैठक को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बाड़मेर शहर के गेहूं रोड स्थित आलोक आश्रम में हुई बैठक में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस बैठक में भाटी ने सर्व सहमति से लोकसभा चुनाव में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार ताल ठोकने का ऐलान किया।

बाड़मेर-जैसलमेर सीट पर होगी कांटे की टक्कर
बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से भाजपा ने दूसरी बार कैलाश चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के दंगल में उम्मेदाराम बेनीवाल को उतारा है। भाटी के लोकसभा चुनाव में ताल ठोकने से इस सीट पर भाजपा मुश्किल में पड़ सकती है।

Updated on:
26 Mar 2024, 5:33 PM IST
Published on: