बाड़मेर

मजदूरों से भरी निजी बस रोडरोज के पीछे टकराई, 21 मजदूर घायल

-ग्रामीण थाना क्षेत्र के मुनाबाव रोड पर हुआ हादसा
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Nov 2018, 6:46 PM IST
More than 21 people were injured in accident
More than 21 people were injured in accident

बाड़मेर. मुनाबाव रोड स्थित लंगेरा सरहद में गुरुवार सुबह सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस के पीछे अनियंत्रित निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में निजी बस में सवार दो दर्जन यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर ग्रामीण थाना पुलिस मोके पर पहुंची। पुलिस की मदद से घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया।

ग्रामीण थाना पुलिस के अनुसार निकटवर्ती जूना पतरासर से मजदूरों से भरी निजी बस बाड़मेर की तरफ आ रही थी, इस दौरान लंगेरा सरहद में रोडवेज बस सड़क किनारे सवारियां उतार रही थी। इस दौरान पीछे अनियंत्रित होकर मजदूरों से भरी निजी बस टकराई।

हादसें में दो दर्जन से ज्यादा लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने निजी बस चालक करणसिंह के खिलाफ तेजगति व लापरवाही पूर्वक का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया।

ग्रामीण थाना पुलिस ने बताया कि जूनापतरासर निवासी दीपाराम पुत्र राणाराम, सगताराम पुत्र तुलछाराम, नरपत पुत्र पोकरराम, मेघाराम पुत्र हरिन्द्राराम, नरसिंगा पुत्र पन्नाराम, उमाराम पुत्र पन्नाराम, मानाराम पुत्र जलालराम, चनणाराम पुत्र पूनमाराम, चेतनाराम पुत्र डामाराम, आसूराम पुत्र पूनमारा, मेघाराम पुत्र लालाराम, दीपसिंह पुत्र खुमाणसिंह, मीरखान पुत्र जलालखान, सगता पुत्र शेम्भू, देदा पुत्र रूपा, शंकराराम पुत्र हरजीराम, चम्पादेवी पत्नी किशनाराम, वगतावरसिंह पुत्र कमलसिंह, आसूराम पुत्र उकाराम, चूनाराम किशनाराम घायल हो गए। घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार हुआ।

घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी

दुर्घटनाग्रस्त निजी बस मजदूरों से भरी थी। एक ही गांव के करीब 20 मजदूर बस में सवार थे। जो सुबह खाने का टिफन लेकर बस में रवाना हुए थे। हादसे के दौरान सभी का खाना सड़क पर बिखर गया। और चोटिल हो गए। हादसें के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

Updated on:
22 Nov 2018, 6:46 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में 19 किलोमीटर का 4-लेन हाइवे प्रोजेक्ट मंज़ूर, केंद्र सरकार ने जारी किए ₹485 करोड़, जानिए पूरी ‘गुड न्यूज़’

Rajasthan Sarpanch Election: सबसे दिलचस्प सरपंच चुनाव नतीजा, 4 बार रिकाउंटिंग के बाद भी टाई, जानिए फिर कैसे हुआ फैसला?

Exclusive: बाड़मेर मेडिकल कॉलेज रैगिंग कांड में 80 छात्रों पर एक्शन, 6 को हॉस्टल से निकाला; जूनियर्स से करवाए अनैतिक काम

Rajasthan Panchayat Election: ‘पोलिंग पार्टी की शराब पार्टी?’ सरपंच चुनाव के बाद का कथित वीडियो वायरल, चुनावी निष्पक्षता पर गंभीर सवाल

राजस्थान के हज़ारों किसानों को दिवाली से पहले ‘छप्परफाड़’ ₹345 करोड़ की राहत, जानिए किस ज़िले के लिए कितनी राशि मंज़ूर?