बाड़मेर

शहर के आधे से अधिक एटीएम खाली,नहीं निकली नकदी

-एक से दूसरे एटीएम पर भटकते रहे लोग, कहीं पर नहीं निकला पैसा
less than 1 minute read
May 29, 2018
city ATM empty
More than half of the city ATM empty,No cash

बाड़मेर. आम आदमी अपनी आमदनी की बचत करके रुपए बैंक में इस आस से रखता है कि जब आवश्यकता हो तब एटीएम से किसी भी समय निकाल सके। लेकिन आवश्यकता होने पर एटीमएम खाली होने से रुपए नहीं मिलने पर परेशानी बढ़ जाती है। शहर में सोमवार को अधिकांश एटीएम खाली थे। लोग पैसे निकालने भीतर जाते, लेकिन निराश वापस लौट रहे थे। इसके बाद एक से दूसरे एटीएम पर इस आस में जा रहे थे कि कहीं तो पैसे निकल जाएंगे। लेकिन अधिकांश पर ऐसी ही स्थिति नजर आई।

सुबह से शाम तक एक जैसी स्थिति
पत्रिका टीम ने शहर के प्रतापजी की प्रोल, रेलवे स्टेशन, स्टेशन रोड, कोतवाली के पीछे, राय कॉलोनी रोड, कलक्टे्रट सहित कई एटीएम की स्थिति देखी। हर जगह एक जैसे ही हालात थे। कुछ एटीएम को छोड़ दे तो अधिकाश बैंकों के एटीएम सुबह से शाम तक खाली ही पड़े थे । शहर में सोमवार को अधिकांश एटीएम खाली थे। लोग पैसे निकालने भीतर जाते, लेकिन निराश वापस लौट रहे थे । इसके बाद एक से दूसरे एटीएम पर इस आस में जा रहे थे कि कहीं तो पैसे निकल जाएंगे। लेकिन अधिकांश पर ऐसी ही स्थिति नजर आई ।

खाली पड़े हैं एटीएम

एसबीआई के एटीम में पैसे नहीं है। शहर में बैंक के सभी एटीएम के चक्कर लगा कर परेशान हो गए हैं ।
-नेमसिंह

जरूरी काम भी रूक गया
अस्पताल के काम से आई थी। एटीएम खाली होने से काम नहीं हुआ। कल फिर से आना पड़ेगा।

-गीता कंवर
दो दिन से समस्या

कल भी पैसा निकालने के लिए एटीएम पर आया था। लेकिन यहां पैसा था ही नहीं। सोचा आज निकल लें। लेकिन एटीएम खाली हैं।
-दिलीप भाटी

परेशान हो गए
लगभग सभी एटीएम खाली है। पैसे निकालवाने थे। गर्मी में इधर-उधर घूम कर परेशान हो गए है।

-गोविंद सिंह

Published on:
29 May 2018 09:05 am