बाड़मेर

एनसीसी की अनूठी पहल, प्रतिदिन करेंगे एक चौराहे को स्वच्छ

-विवेकानंद सर्कल से स्वच्छता पखवाड़े का आगाज
less than 1 minute read
NCC's unique initiative, will make an intersection clean every day
NCC's unique initiative, will make an intersection clean every day

-विवेकानंद सर्कल से स्वच्छता पखवाड़े का आगाज

बाड़मेर. राजकीय महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने शनिवार को स्वच्छता पखवाड़े के तहत अनूठी पहल करते हुए चौराहों को स्वच्छ करने का संकल्प किया। पखवाड़े का आगाज करते हुए विवेकानंद सर्क ल की सफाई की।

एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. आदर्श किशोर ने बताया कि 12 ग्रुप में कैडेट्स अहिंसा सर्कल, अम्बेडकर सर्कल, इंदिरा गांधी सर्कल, मल्लिनाथ सर्कल, तनसिंह सर्कल, विश्वकर्मा सर्कल, पांचबत्ती चौराहा, उगमसिंह सर्कल, महावीर सर्कल, महिला थाना स्थित अम्बेडकर सर्कल, सरदार पटेल सर्कल की सफाई करेंगे। रविवार को गल्र्स कैडेट्स की ओर से अहिंसा सर्कल की सफाई की जाएगी।

पखवाड़ा संयोजक सार्जेंट उदयराज ने बताया कि इस दौरान स्वच्छता की शपथ ली गई। कार्यक्रम में मनीष शर्मा, कैलाश कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़े...

साध्वी सुरंजना का विहार आज

बाड़मेर. स्थानीय जैन न्याति नोहरा में रविवार को सुबह 8.45 बजे खरतरगच्छ संघ की ओर से चातुर्मास कार्यक्रम समापन होने पर साध्वी सुरंजना का नगर विहार कार्यक्रम का आयोजन होगा।

चातुर्मास व्यवस्था समिति के मीडिया प्रभारी चन्द्रप्रकाश बी छाजेड़ ने बताया कि साध्वी नाकोड़ा तीर्थ होते हुए नागौर की ओर रवाना होंगे।

आदित्य ठाकरे आएंगे बालोतरा

बालोतरा. शिवसेना के युवा सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य ठाकरे रविवार को पचपदरा विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना के प्रत्याशी के समर्थन में नगर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

राजू माली ने बताया कि शिवसेना के विधानसभा प्रत्याशी पन्नालाल सोलंकी के समर्थन में रविवार दोपहर 2 बजे नगर के क्षत्रियों का मोर्चा लूनी नदी किनारे पटाखा मार्केट में चुनावी सभा होगी।

शिवसेना के युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य ठाकरे, शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव व सांसद सुभाष देसाई, शिवसेना संपर्क प्रमुख राजकुमार बाफना व वरिष्ठ पदाधिकारी संबोधित करेंगे।

Published on:
02 Dec 2018 08:10 pm