बाड़मेर

Video : 6 न्यायलयों का न्यायाधिकारी मनोज गर्ग ने उदघाटन किया

नवीन कोर्ट का उद्घाटन किया

2 min read
New Court inaugurated
New Court inaugurated

बाड़मेर. शहर के जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास बने नए 6 न्यायलयों का न्यायाधिकारी मनोज गर्ग ने उदघाटन किया ।

इस मौके पर जिला न्यायाधीश देवेन्द्र कछुआ, अपर जिला न्यायाधीश सुरेन्द्र खरे, न्यायाधीश वमिता सिंह, न्यायाधीश चक्रवर्ती सिंह , सीजेएम राजकुमार चौहान, न्यायाधीश अज़ीज़ खान अधिवक्ता करना राम चौधरी, कन्हैयालाल जैन, ईश्वर सिंह, अमित बोहरा आदि उपस्थित रहे।

इनका किया सम्मान

टाउन हॉल कार्यक्रम में श्रेष्ठ कार्य करने पर अधिवक्ता ललित जांगिड़, अमित बोहरा, जसवंत मायला, रामेश्वरी चौधरी, लूना राम जीनगर, प्रदीप, रानुदान को समानित किया गया ।

ये भी पढ़े...

बाल विवाह एवं कन्या भू्रण हत्या महापाप: न्यायाधिपति गर्ग

विधिक सेवा सप्ताह का समापन

बाड़मेर. राष्ट्रीय राज्य विधिक सेवा प्रातिधकरण नई दिल्ली व राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोतरा की ओर से आयोजित विधिक सेवा सप्ताह का समापन रविवार को महावीर टाउन हॉल में हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय न्यायाधिपति मनोज कुमार गर्ग ने नि:शुल्क विधिक सहायता व लोक अदालतों के लाभ के बारे में बताया।

विधिक सेवा सप्ताह के जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना करते हुए आमजन को बाल विवाह व कन्या भ्रुण हत्या के दूष्प्रभावों के बारे में बताया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष देवेन्द्र कच्छवाहा ने स्वागत भाषण देते हुए नालसा एवं रालसा की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारें में जानकारी दी।

इस मौके पर ब्रोसर का विमोचन हुआ। सप्ताह के दौरान श्रेष्ठ कार्य करने पर पैनल अधिवक्तागण, पैरा लीगल वॉलन्टियर, कर्मचारीगण व सहयोगकर्ताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मान किया । इस मौके पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने नि:शुल्क विधिक सहायता, पीडि़त प्रतिकर स्कीम तथा स्थाई लोक अदालत के प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में बताया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अजीज खान ने आभार जताते हुए बालोतरा न्यायक्षेत्र में हुए विधिक जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस शुभ अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल, न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Published on:
18 Nov 2018 09:22 pm