बाड़मेर

Balotra New district : बालोतरा बना नया जिला, मुख्यमंत्री ने की घोषणा, पत्रिका की मुहिम लाई रंग

Balotra New district : पत्रिका के पाठकों की जीत, पत्रिका ने चलाया था बालोतरा जिला बनाओ सरकार अभियान-विधायक मदन प्रजापत ने छोड़ दिए थे जूते-चप्पल पहनना
2 min read
• •
Updated: 17 Mar 2023, 7:15 PM IST
बालोतरा बना नया जिला, मुख्यमंत्री ने की घोषणा, पत्रिका की मुहिम लाई रंग
बालोतरा बना नया जिला, मुख्यमंत्री ने की घोषणा, पत्रिका की मुहिम लाई रंग

Balotra New district : बाड़मेर। गत 57 साल से लगातार चली आ रही बालोतरा जिले की मांग को लेकर बड़ी खुशी आई शुक्रवार को आई जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूरक बजट घोषणा में कहा कि प्रदेश में नए जिलों में बालोतरा को जिला बनाने की घोषणा करता हूं। बेसब्री और बेताबी से इंतजार कर रहे बालोतरा ही नहीं प्रदेशभर से बालोतरा से जुड़ाव रखने वाले लाखों लोगों की खुुशियां सातवें आसमान पर पंहुुच गई।

सदन में विधायक मदन प्रजापत उछल पड़े तो बालोतरा में जो भी टीवी, मोबाइल और अन्य माध्यम से इंतजार कर रहा था पांवों पर कूदने-नाचने-गाने लगा। दिल की धड़कनों की गति तेज, खुशी की आवाजों में जोरदार जोश, चेहरों पर उत्साह का चरम और हर एक को अपने दिल की खुशी मिलना परवान पर था। सरकार के एक शब्द ने लाखों लोगों को आसमान भर खुशी दे दी। शुक्रिया सरकार।

पत्रिका ने चलाया था अभियान
राजस्थान पत्रिका ने बालोतरा जिला बनाओ सरकार अभियान चलाया था। अभियान करीब 400 दिनों से भी अधिक चला। आमजन के साथ जनप्रतिनिधि और संस्थाओं और संगठन भी पत्रिका के अभियान से जुड़े और बालोतरा को जिला बनाने की मांग का समर्थन किया। सिलसिलेवार चले समाचार अभियान के कारण मांग और मजबूत हुई और बालोतरा को जिला बनाने की घोषणा हो गई।

विधायक का बड़ा प्रण पूरा
पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने बड़ा प्रण लिया। बजट 2022 में जब बालोतरा को जिला नहीं बनाया गया तो विधायक मदन प्रजापत ने विधानसभा के गेट नंबर 6 पर अपने जूते उतार दिए थे। उन्होंने प्रण लिया कि जब तक जिला नहीं बनेगा तब तक वे जूते न हीं पहनेंगे। विधायक लगातार तब से जूते नहीं पहन रहे हैै। वे इस दौरान बार-बार इस मांग को उठाते रहे।

विधायक सर्दी, गर्मी और बारिश में बिना जूतों के ही चले। इस दौरान विधायक बिना जूतों के विधानसभा, दिल्ली,जयपुर की बैठकों और हर कार्यक्रम में पहुंचे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी उन्होंने नंगे पांव पहुंचकर अपनी बात पहुंचाई। विधायक का यह बड़ा प्रण तब से अब तक जनता,सियासत औैर हर जगह पर चर्चा में रहा। आखिर विधायक मदन प्रजापत की मांग शुक्रवार को पूरी हो गई और संकल्प भी पूरा हो गया, जो उन्होंने लिया था।

Updated on:
17 Mar 2023, 7:15 PM IST
Published on: