बाड़मेर

हेमाराम को नई ऊर्जा, पायलट को भी नव उम्मीद

- हेमाराम चौधरी मंत्री बनकर पहुंचे बाड़मेर- डोली से बाड़मेर तक हुआ स्वागत- जोधपुर में पूर्व वनमंत्री मदनकौर से लिया आशीर्वाद
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2021, 12:16 PM IST
हेमाराम को नई ऊर्जा, पायलट को भी नव उम्मीद
हेमाराम को नई ऊर्जा, पायलट को भी नव उम्मीद

हेमाराम को नई ऊर्जा, पायलट को भी नव उम्मीद
फोटो समेत

बाड़मेर पत्रिका.
प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गढ़ माने जाने वाले बाड़मेर जिले में पायलट खेमे के हेमाराम चौधरी का वनमंत्री बनकर आना यहां हेमाराम को नई ऊर्जा दे गया है तो पायलट को भी नव उम्मीद जगी है। हेमाराम के काफिले में जुटे कांगे्रस के नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
प्रदेश में नई केबिनेट में वनमंत्री बने हेमाराम चौधरी ने शनिवार को जिले में प्रवेश किया। सरकार से लगातार नाराज रहे चौधरी ने दो बार इस्तीफा देने के साथ ही खुद को किनारे किए जाने की शिकायत की थी। पायलट के साथ रहे हेमाराम को मंत्री बनाए जाने का बड़ा आधार इस बार पायलट खेमे से संतुलन बनाए रखना ही है।
पायलट को नव उम्मीद
पायलट के लिए मारवाड़ में अब तक बड़ी उम्मीद नहीं थी लेकिन हेमाराम के अडिग रहने से पायलट को यहां मजबूती मिली है। हेमाराम जयपुर से शुक्रवार को जोधपुर आ गए थे,जहां उन्होंने पूर्व वनमंत्री रही मदनकौर से आशीष ली और रामसिंह विश्नोई के परिवार के साथ भी बैठे। यहां से डोली पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए जिले के लोग बड़ी संख्या में खड़े थे, जिले के प्रवेश द्वार पर ही हेमाराम का अभिनंदन हुआ और इसके बाद गाडिय़ों का करवां बढ़ता गया। पायलट के लिए यह कारवां उम्मीदों को बढ़ा रहा है।
मदन प्रजापत हेमाराम के संग
पचपदरा के विधायक मदन प्रजापत ने बालोतरा में अपने निवास पर कार्यक्रम आयोजित किया और उन्होंने समर्थकों के साथ में चौधरी को मंत्री बनाए जाने पर साथ खड़ा रहने का संकेत दिया, गौरतलब है कि हेमाराम के इस्तीफा देने के तुरंत बाद भी मदन प्रजापत ने ही प्रतिक्रिया दी थी।
काफिला बढ़ा-गाडिय़ां बढ़ती गई
चौधरी का काफिला बालोतरा से आगे बढ़ा तो गांव-गांव में उनके स्वागत के लिए खड़े लोगों ने कतारें लगा दी और फिर गाडिय़ों का कारवां बढ़ता गया। बालोतरा-बायतु होते हुए जब शाम के वक्त बाड़मेर पहुंचे तब तक गदगद हो गए थे। यहां पर उन्होंने खुलकर अपनी बात को भी रखा और इसको कार्यकर्ताओं की ताकत बताया।

Published on: