बाड़मेर

Video : जीत के बाद देर रात बालोतरा पहुंचे नवनिर्वाचित सांसद

- दिन में बालोतरा में निकाला विजय जुलूस
less than 1 minute read
newly elected MP from Balotra, late night after victory
newly elected MP from Balotra, late night after victory

बालोतरा. बाड़मेर-जैसलमेर संसदीय क्षेत्र से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद कैलाश चौधरी ने शुक्रवार शाम नगर में रोड शो निकाला। इसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एकत्रित हुए। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरने पर स्वागत में हजारों लोग उमड़े। उन्होंने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

नगर में शाम चार बजे नई चोंच मंदिर से रोड शो प्रारंभ हुआ। नवनिर्वाचित सांसद कैलाश चौधरी, पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी आदि ने मंदिर में दर्शन पूजन कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इसके बाद यहां से गाजे बाजे के साथ रोड शो प्रारंभ हुआ। इसमें सबसे आगे वाहनों में सवार भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताहाथों में पार्टी का संगठन झण्डा लिए भारत माता का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे।

इनके पीछे चल रहे डीजे पर बजते गीतों पर कार्यकर्तानृत्य करते हुए चल रहे थे। वाहन में सवार सांसद, पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी, भाजपा बालोतरा अध्यक्ष महेश चौहान, भाजपा नगर अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा व वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अभिवादन किया। रोड शो के स्वागत में हजारों नगर वासी उमड़े।

माला पहनाने को लेकर लोगों में हौड़ मच गई। कार्यकर्ता भारत माता की जय, वंदेमातरम के नारे लगा रहे थे। प्रमुख मार्गों से होता हुआ रोड शो पार्टी कार्यालय पहुंच सम्पन्न हुआ। इसमें कल्याणपुर प्रधान हरिसिंह उमरलाई, वेदप्रकाश चौधरी, रमेश गुप्ता, गोविंदसिंह कालूड़ी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थे।

Published on:
25 May 2019 07:25 am