बाड़मेर

बस स्टैंड पर 8 दिन से बिजली नहीं, पानी की मोटर बंद, प्याऊ सूखी, दुर्गंध मार रहे शौचालय

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Dec 20, 2018
No electricity from 8 days on bus stand, Water motor off
No electricity from 8 days on bus stand, Water motor off

बस स्टैंड पर 8 दिन से बिजली नहीं, पानी की मोटर बंद, प्याऊ सूखी, दुर्गंध मार रहे शौचालय
अव्यवस्थाएं झेलने को मजबूर यात्री
हजारों यात्रियों की रोज होती है आवाजाही

बाड़मेर . शहर का केंद्रीय बस स्टैंड अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। यात्रियों को यहां प्याऊ पर पानी नहीं मिल रहा है। मजबूरी में बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है। वहीं शौचालयों की सफाई नहीं होने से सड़ांध मार रहे हैं। पिछले 8 दिनों से प्रीपेड मीटर का रिचार्ज समाप्त हो जाने से अल सुबह व रात को आने वाले यात्री परेशानी झेल रहे हैं। वहीं कार्मिक को भी बिना बिजली काम चलना पड़ रहा है। बस स्टैंड की बिजली पिछले 8 दिनों से गुल होने के बावजूद नगर परिषद अनभिज्ञ बनी हुई है। जबकि रोडवेज कर्मियों की ओर से कई बार नगर परिषद को अवगत करवाया गया है। इसके बाद भी परिषद के जिम्मेदार मीटर को रिचार्ज नहीं करवा रहे हैं।
कर्मचारियों की समस्या
बिजली के अभाव में सुबह चलने वाली बसों में टिकट काटने के दौरान कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिना बिजली के यात्रियों के लिए आरक्षण करवाना भी मुश्किल हो रहा है। इसके साथ सुबह जल्दी व देर रात को आने वाले यात्रियों को भी अंधेरे में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
रात में चोरी की आशंका
बस स्टैंड परिसर में अंधेरा रहने के कारण दुकानदारों को चोरी का भय रहता है। रात के समय महिलाओं व बच्चों व बुजुर्गों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
शौचालयों में गंदगी
शौचालयों में गंदगी होने के कारण अंदर जाना ही मुश्किल हो रहा है। शौचालय संधाड़ मार रहे हैं।
मोतीलाल
पानी खरीदना पड़ रहा
यहां पर प्याऊ में पानी नहीं होने के कारण महंगे दामों में पानी की बोतल खरीदनी पड़ रही है।
लक्ष्मण
कई दिनों से समस्या
बस स्टैंड में कई दिनों से अंधेरा है। हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कृष्ण कुमार
चोरी की आशंका
बस स्टैंड में अंधेरा रहने के कारण रात में चोरी होने का अंदेशा लगा रहता है।
मूलाराम कड़वासरा

Published on:
20 Dec 2018 08:18 pm