बाड़मेर

अब निर्मला आसानी से सुन पाएगी अपनों की आवाज

वरदान साबित हुआ राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Apr 2022, 12:42 AM IST
अब निर्मला आसानी से सुन पाएगी अपनों की आवाज
अब निर्मला आसानी से सुन पाएगी अपनों की आवाज


सिणधरी बाड़मेर . उपखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम छोटे बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा है। लगातार अलग-अलग बीमारियों से ग्रसित बच्चों का राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम तहत जांच के साथ निशुल्क इलाज करवा कर नई ङ्क्षजदगी में आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। बाड़मेर जिले में पहली बार चार वर्षीय बच्ची का कोकलियर इम्प्लांट का सफल ऑपरेशन होने से चार वर्षीय बच्ची निर्मला आसानी से दूसरों की आवाज सुन पाएगी। मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेदाराम चौधरी ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार खंड सिणधरी के आंगनवाड़ी केंद्र पर आरबीएसके टीम द्वारा छोटे बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।

जिसके तहत आंगनवाड़ी केंद्र भीलों का गोल मालपुरा में चिकित्सक बंशीलाल सऊ ने आंगनवाड़ी केंद्र पर निर्मला के स्वास्थ्य प्रशिक्षण जांच की गई जिसमें प्रारंभिक जांच में निर्मला पुत्री सिमरथाराम जो बचपन से आवाज सुन नहीं पा रही थी। जिसकी जांच करके उच्च चिकित्सकों के निर्देशानुसार बच्ची को एमडीएम अस्पताल जोधपुर रेफर किया गया जहां निर्मला का 25 अप्रैल को कोकलियर इम्प्लांट की सफल सर्जरी की गई। जिसके बाद निर्मला स्वस्थ स्थिति में अस्पताल में उपचार ले रही है। परिजनों ने बताया कि नि: शुल्क इलाज से सुनने में क्षमता मिली जिसके लिए आरबीएसके प्रभारी चिकित्सक बंशीलाल सऊ सहित अन्य चिकित्सकों का आभार प्रकट किया।

गौरतलब है कि योजना के तहत समय समय पर ऐसे ऑपरेशन होते हैं जिससे लोगों को राहत मिल रही है। कई बच्चों को हार्ट, कान के ऑपरेशन कर राहत दी गई है। वहीं अभिभावकों को राहत मिली है।

Published on: