बाड़मेर

अब शिक्षा की उड़ान भरेंगे नदी के उस पार के छात्र

सिणधरी. शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है। लेकिन सिणधरी (किशनपुरा)में 15 परिवारों के 40 बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे थे। जो कि 15 परिवारों के मासूमों की शिक्षा के आडे आ रही थी। लूणी नदी को पार कर पाना मासूमों के लिए असंभव था। ऐसे में उड़ान ग्रुप आगे आया। उड़ान ने इन बच्चों के घरों के पास ही शिक्षा का मन्दिर बना दिया। ग्रामीणों के सहयोग से उड़ान ग्रुप के संचालक श्रवण गोदारा ने उड़ान पाठशाला का शुभारंभ कर दिया।

2 min read
Nov 16, 2022
सिणधरी किशनपुरा नदी किनारे बनाई उड़ान पाठशाला व उपस्थित ग्रामीण तथा बच्चे।

अब शिक्षा की उड़ान भरेंगे नदी के उस पार के छात्र
बच्चे नहीं जा रहे थे पढऩे तो घर के पास खोल दी पाठशाला
कच्ची बस्ती के बच्चे जुड़े शिक्षा से
सिणधरी. शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है। लेकिन सिणधरी (किशनपुरा)में 15 परिवारों के 40 बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे थे। जो कि 15 परिवारों के मासूमों की शिक्षा के आडे आ रही थी। लूणी नदी को पार कर पाना मासूमों के लिए असंभव था। ऐसे में उड़ान ग्रुप आगे आया। उड़ान ने इन बच्चों के घरों के पास ही शिक्षा का मन्दिर बना दिया। ग्रामीणों के सहयोग से उड़ान ग्रुप के संचालक श्रवण गोदारा ने उड़ान पाठशाला का शुभारंभ कर दिया।
शुभारंभ के दौरान कच्ची बस्ती के बच्चों ने उड़ान ग्रुप व भामाशाह का आभार प्रकट किया बच्चों ने कहा कि विद्यालय जाना संभव नहीं था। विद्यालय दूर होने के कारण अब हमारे को घर के नजदीक की शिक्षा मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मैनेजर सुमित जौड़ा ने कहा कि बच्चे विद्यालय तो नहीं पहुंच पाते लेकिन उनको शिक्षा से वंचित नहीं रखा जा सकता। उनका भविष्य संवारना अपन सभी का काम है। उन्होंने कहा कि बच्चे विद्यालय नहीं पहुंच पाते हैं तो कोई दोराय नहीं वह अपने घर के नजदीक ही शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं।

पढ़ाई सामग्री देंगे भामाशाह

मानदेय पर रखे शिक्षक पढ़ाएंगे विद्यार्थियों को
उड़ान ग्रुप संचालक श्रवण गोदारा ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 घरो के 40 विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए एक नदी पार करनी होती है। लेकिन छोटे बच्चे नदी नहीं पार कर पाते जिसके चलते उड़ान ग्रुप ने इनका जिम्मा उठाया है। अब यहां पर उड़ान पाठशाला संचालित की जाएगी। जिसमें मानदेय पर शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करवाएगा। उन्होंने बताया कि सरकारी विद्यालय दूर होने के कारण बच्चे विद्यालय नहीं जा पाते अगर जाते तो परिजनों को हर समय चिंता सताती रहती थी बच्चों के भविष्य को देखते हुए उड़ान गु्रप ने यह बीड़ा उठाया।

यह रहे मौजूद
उड़ान पाठशाला शुभारभ पर गुरुनमसिवायम, जालाराम मूंढन दुधवा, धर्माराम सियाग प्रधानाध्यापक बेड पाना, अध्यापक नवलाराम सारण, भोमाराम सऊ पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, धनसिह चौहान, कोशल्या गोदारा, रेशमी सारण, गंगाराम गोदारा, खेतेश्वर गोदारा, इमरती, प्रमिला, लक्ष्मी, जगदीश उपस्थित रहे।

40 बच्चों के पढ़ाई के लिए पुस्तकें सहित अन्य खर्च को लेकर व पाठशाला में लंच का खाना संपूर्ण खर्चा एक वर्ष के लिए सुमित जौड़ा प्रोजेक्ट मैनेजर मेगा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रालिमिटेड अपने निजी खर्च में उठाएंगे उन्होंने कहा कि नन्हे मुन्ने बालकों को शिक्षा देने से धन बढ़ेगा। इस दौरान जालाराम मुढ़ण ने विद्यालय पाठशाला में 11 हजार देने की घोषणा की।

Published on:
16 Nov 2022 04:48 pm
Also Read
View All