बाड़मेर

विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का माध्यम है एनएसएस

-एमबीसी कन्या कॉलेज में अभिमुखीकरण कार्यक्रम-एनएसएस के उद्देश्य छात्राओं को बताए
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Nov 2021, 4:36 PM IST
विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का माध्यम है एनएसएस
विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का माध्यम है एनएसएस

बाड़मेर. एम.बी.सी.राजकीय पीजी कन्या महाविद्यालय बाड़मेर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों का अभिमुखीकरण कार्यक्रम एवं कलस्टर कैंप का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. हुकमाराम सुथार ने कहा कि एनएसएस का मूल लक्ष्य समाज सेवा के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास करना है। साथ ही यह महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम भी करती है। स्वयंसेविकाएं स्वयं मतदान के प्रति जागरूक हो तथा अन्य को जागरूक करें। प्रो. मुकेश पचौरी ने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार, वोटर हेल्पलाइन ऐप को डिजाइन करने का मकसद देश के आम नागरिक को चुनाव प्रक्रिया व उससे जुड़ी हर स्तर की जानकारी उपलब्ध कराना है। वोटर हेल्पलाइन मोबाइल ऐप चुनाव आयोग के पोर्टल से लाइव डेटा अपडेट करती है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में पहली जनवरी 2022 को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले नये वोटरों के नाम जोडऩे की सुविधा भी इस ऐप पर मिलेगी।
एनएसएस के उद्देश्यों की दी जानकारी
कार्यक्रम अधिकारी प्रो.डायालाल सांखला ने बताया कि स्वयंसेवकों एवं नवप्रवेशित विद्यार्थियों को इसकी स्थापना, उद्देश्य, कार्य पद्धति, गतिविधियां एवं शिविरों की जानकारी दी गई। योजना के तहत विद्यार्थी को दो वर्ष तक सेवा कार्य करना होता है, उसके बाद उसे अनुभव प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी प्रो.देवाराम, प्रो. गणेश कुमार प्रो.मांगीलाल जैन, प्रो. जितेन्द्र बोहरा, एन.सी.सी. प्रभारी प्रो. सरिता लीलड़ आदि की मौजूदगी रही।

Published on: