
दो दिन की छुट्टी के बाद भी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते कार्मिक
बायोमीट्रिक मशीन से उपस्थिति के बावजूद लेटलतीफी पर नहीं लगी लगाम
सरकारी विभाग: शुक्रवार को जल्दी जाना, सोमवार को देरी से आना बना अधिकार
बाड़मेर. सरकारी कार्यालय में शुक्रवार को जल्दी जाना और सोमवार को देरी से आने का सिलसिला जारी है। मुख्यालय छोड़कर जाने वाले तो सोमवार को दोपहर बाद तक नौकरी पर पहुंच रहे हैं। जबकि कई स्थानों पर बायोमीट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज हो रही है, फिर भी सब कुछ चल रहा है।
अधिकांश सरकारी विभागों में कई कार्मिक सुबह तय समय पर बायोमीट्रिक पर उपस्थिति दर्ज करवाकर कार्यालय से निकल जाते हैं और फिर शाम को ही वापस लौटते हैं। इसके चलते कई विभागों में बायोमीट्रिक मशीन सिर्फ दिखावा बनकर रह गई है।
मुख्यालय छोडऩे वाले लेटलतीफ
सरकारी कार्यालय में अन्य शहरों से नौकरी के लिए आने वाले शुक्रवार को मुख्यालय छोडऩे की जल्दी में रहते हैं। इसलिए लंच के बाद नजर नहीं आते हैं। वहीं वापसी में भी सोमवार को देरी से पहुंचते है। कर्मचारियों की जल्दी जाने और देरी से आने का खामियाजा फरियादी को भुगतना पड़ता है। कई लोग अपने काम के सिलसिले में कार्मिकों के चक्कर लगाते हैं। लेकिन कर्मचारी सीट पर नहीं मिलने से लोग परेशान होते हैं।
सरकारी कार्यालय में शुक्रवार को जल्दी जाना और सोमवार को देरी से आने का सिलसिला जारी है। मुख्यालय छोड़कर जाने वाले तो सोमवार को दोपहर बाद तक नौकरी पर पहुंच रहे हैं। जबकि कई स्थानों पर बायोमीट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज हो रही है, फिर भी सब कुछ चल रहा है।
अधिकांश सरकारी विभागों में कई कार्मिक सुबह तय समय पर बायोमीट्रिक पर उपस्थिति दर्ज करवाकर कार्यालय से निकल जाते हैं और फिर शाम को ही वापस लौटते हैं। इसके चलते कई विभागों में बायोमीट्रिक मशीन सिर्फ दिखावा बनकर रह गई है।