ये सरकारी अधिकारी उतर गए कुएं में!

समस्या निवारण के लिए जलदाय विभाग के अधिकारी गहरे कुएं में उतर गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jan 2017, 2:26 AM IST
officer into the well
officer into the well

चौहटन . पानी की समस्या से जूझ रहे चौहटन उपखंड के गांवों में आमजन के पीने के पानी की सुविधा के विस्तार को लेकर बुधवार को जलदाय विभाग के सहायक अभियंता रस्सी के सहारे कुएं में उतरे।

चौहटन जलदाय विभाग के सहायक अभियंता जयामदास वणल सांवलोर के निकट एक निर्माणाधीन कुएं में रस्सी के सहारे गहराई में उतर निर्माण की गुणवत्ता और पानी की संभावनाओं को परखा।

इस संबन्ध में उनसे बात करने पर उन्होंने इसे रूटीन कार्य बताया। उन्होंने कहा कि कुओं की खुदाई के दौरान सभी पहलुओं को जांचने के लिए एेसा करना होता है।

Published on: