26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raipur News: दिवाली पर राशनकार्डधारियों को मिल सकती है सौगात, एटीएम से 24 घंटे मिलेगा चावल

Raipur News: दिवाली तक ग्रेन एटीएम शुरू होने की उम्मीद है। राशनकार्डधारी इस मशीन से 24 घंटे चावल ले सकेंगे। शहर में करीब 10 ग्रेन एटीएम लगाने की योजना है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 26 Oct 2026, 12:08 PM IST

Raipur Grain ATM

ग्रेन एटीएम मशीन (Photo Patrika)

Raipur Grain ATM: सार्वजनिक वितरण प्रणाली को आसान और सुविधाजनक बनाने की दिशा में राजधानी में स्मार्ट राशनिंग की पहल को आगे बढ़ाया जा रहा है। अब जोरा में भी राशनकार्डधारियों को ग्रेन एटीएम के जरिए 24 घंटे चावल लेने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए नई ग्रेन एटीएम मशीन स्थापित कर दी गई है। हालांकि जिस भवन में रखा गया है, अभी उसका कार्य चल रहा है। दिवाली तक इसका उद्घाटन किए जाने की तैयारी है। मशीन शुरू होने के बाद क्षेत्र के हजारों राशनकार्डधारियों को राशन दुकान खुलने और निर्धारित समय का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

शहर में करीब 10 ग्रेन एटीएम लगाने की योजना

ग्रेन एटीएम के जरिए राशन वितरण व्यवस्था को अधिक सुलभ बनाने के लिए शहर के अलग-अलग कोनों में करीब 10 मशीनें स्थापित करने की योजना है। पायलट प्रोर्क्ट के रूप में इसकी शुरु रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में एक-एक ग्रेन एटीएम के साथ की गई।

बिरगांव में सफलता के बाद बढ़ा भरोसा

ग्रेन एटीएम योजना को आगे बढ़ाने के पीछे बिरगांव में मिले सकारात्मक परिणाम भी अहम वजह हैं। वहां योजना सफल रहने के बाद राजधानी के अन्य क्षेत्रों में भी इस सुविधा का विस्तार करने का फैसला लिया गया है।

वर्जन

जोरा में ग्रेन एटीएम मशीन लगाया जा चुका है, इसे दिवाली तक शुरू किया जाना है। बिरगांव की सफलता के बाद शहर के अलग-अलग इलाकों में और मशीन लगाने की योजना है।

  • भूपेंद्र मिश्रा, खाद्य नियंत्रक रायपुर।