परीक्षा के लिए रायपुर स्थित शासकीय एनपीए आयुर्वेद महाविद्यालय, जीई रोड को केंद्र बनाया गया है। लिखित परीक्षाएं पूरी होने के बाद प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय के अनुसार, प्रायोगिक परीक्षाओं की प्रक्रिया 16 दिसंबर 2026 तक पूरी कराई जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन जमा करना होगा, ताकि बाद में विलंब शुल्क या दस्तावेजों से जुड़ी परेशानी का सामना न करना पड़े।