बाड़मेर

देर रात बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, दोनों कान कटे मिले, हाथ की अंगुलियों सहित पूरा शरीर था लहुलुहान

गांव में पहाड़ी की तलहटी में स्थित एक मकान में मंगलवार रात बदमाशों ने चाकू घोंपकर वृद्ध की हत्या ( Old man murdered in barmer ) कर दी। ( Old man brutally murdered ) ग्रामीण थाना पुलिस ( barmer police ) के अनुसार बिशाला गांव निवासी दुर्गाराम (65) पुत्र गुणेशाराम की अज्ञात लोगों ने पेट में चाकू से 2-3 वार कर हत्या कर दी।
2 min read
• •
Updated: 4 Dec 2019, 1:26 AM IST
देर रात बुजुर्ग की चाकू घोंपकर हत्या, दोनों कान कटे मिले, हाथ की अंगुलियों सहित पूरा शरीर था लहुलुहान
देर रात बुजुर्ग की चाकू घोंपकर हत्या, दोनों कान कटे मिले, हाथ की अंगुलियों सहित पूरा शरीर था लहुलुहान

बाड़मेर.
बाड़मेर के ग्रामीण थाना क्षेत्र के बिशाला गांव में पहाड़ी की तलहटी में स्थित एक मकान में मंगलवार रात बदमाशों ने चाकू घोंपकर वृद्ध की हत्या ( old man murdered in barmer ) कर दी। आशंका जताई जा रही है कि लूट के चलते वारदात हुई है। देर रात हुई वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। वृद्ध के चिल्लाने की आवाज पर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

यह है पूरा मामला ( Old man brutally murdered )

ग्रामीण थाना पुलिस ( barmer police ) के अनुसार बिशाला गांव निवासी दुर्गाराम (65) पुत्र गुणेशाराम की अज्ञात लोगों ने पेट में चाकू से 2-3 वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस का मानना है कि संभवत: मामला लूट के इरादे से हत्या को अंजाम दिया गया है। वृद्ध घर में अकेला रहता था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य के आधार पर हत्यारों की तलाश में जुट गई है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम भी पहुंच गई। शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां बुधवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम होगा।

आभूषण उतार कर ले गए ( barmer crime news )

परिजनों ने बताया कि वृद्ध के गले में सोने की चेन, कानों में गोखरु व हाथ की अंगुलियों में सोने की पांच अंगुठियां पहनी हुई थी। हत्या के बाद शरीर पर एक भी आभूषण नहीं मिला। मृतक के कान कटे हुए मिले तथा हाथ की अंगुलियों सहित पूरे शरीर लहुलुहान हालत में मिला।


आखिरी बार शाम को दिखा था वृद्ध

पुलिस के अनुसार ग्रामीणों व परिजनों ने बताया कि मृतक को शाम 5 बजे मकान के बाहर खड़ा देखा था। उसके पुत्र का मकान गांव में ही है। लेकिन पिता अलग रहते थे। वारदात के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।

यह खबरें भी पढ़ें...

Published on: