बाड़मेर

रेत में दबाया पोस्त बरामद, पूछताछ में आरोपी बोला- मैं तो डोडा रो बंधाणी हूं, पढ़िए पूरी खबर

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Sep 16, 2018
One arrested with Doda Post in barmer police
One arrested with Doda Post in barmer police

-पुलिस पूछताछ में बोला आरोपी- धोरीमन्ना थाना पुलिस की कार्रवाई, 15 किलो डोडा बरामद

बाड़मेर/धोरीमन्ना. डोडा-पोस्त तस्कर अब डोडा के बंधाणी को उसके घर पर सप्लाई करने लगे हैं। ऐसा ही मामला शनिवार को धोरीमन्ना क्षेत्र में सामने आया है। यहां पुलिस को किसी ने सूचना दी कि ढाणी के पीछे रेत में भारी मात्रा में डोडा-पोस्त दबा कर रखा है। धोरीमन्ना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तलाशी में रेत में दबा डोडा-पोस्त बरामद कर एक जने को गिरफ्तार किया है।


थानाधिकारी जब्बरसिंह चारण ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लछिया सरहद स्थित एक ढाणी में दबिश देकर आरोपी बाबूलाल पुत्र पुरखाराम निवासी लछिया, भूणिया को गिरफ्तार किया। तलाशी में ढाणी के पीछे रेत में दबाया हुआ 15 किलो डोडा पोस्त बरामद किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

बिना नंबर की कार घर पर दे गई डोडा
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि साहब! मैं डोडा रो बंधाणी हूं। आज सुबह मेरे घर के पास बिना नंबर की एक कार आई थी, उससे मैने प्रतिकिलो 2400 के हिसाब से डोडा खरीदा है। बेचने वाला कौन था, यह मुझे पता नहीं है।

डोडा-पोस्त तस्कर सक्रिय
क्षेत्र में डोडा-पोस्त के तस्कर चांदी कूट रहे हैं। पिछले दिनों बड़ी मात्रा में डोडा-पोस्त की बरामदगी भी हुई है। पड़ताल में यह भी सामने आया है कि तस्करों को डोडा 300-400 रुपए प्रतिकिलो मिल जाता है। जिसे ये 2400-2800 रुपए प्रतिकिलो तक बेच रहे हैं। इसमें भी बिना नंबर की गाडिय़ों का उपयोग किया जाता है।

मारपीट के मामले दो गिरफ्तार, भेजा जेल

बाड़मेर. सदर थाना पुलिस ने शनिवार को डेढ़ माह पहले दर्ज रास्ता रोक मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। एएसआई लूणाराम ने बताया कि आरोपी पूनमाराम पुत्र लिछमणाराम निवासी लीलसर व, भभूताराम पुत्र चैनाराम को रास्ता रोक मारपीट करने व शराब के रुपए नहीं देने के मामले में गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

Updated on:
16 Sept 2018 11:50 am
Published on:
16 Sept 2018 11:50 am