बाड़मेर

ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेता पुरस्कृत

- महाविद्यालय परिसर में कार्यक्रम
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Sep 2021, 11:09 PM IST
ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेता पुरस्कृत
ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेता पुरस्कृत

बाड़मेर. प्रथम जिला स्तरीय ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन समारोह राजकीय महाविद्यालय के टेबल टेनिस हाल में संपन्न हुआ। आयोजन सचिव देवाराम चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम मुख्य अतिथि डॉ.सवाई खत्री, डॉ.आदर्श किशोर जानी, लाजपत ाज जांगिड़ व बसत कुमार जोशी के सानिध्य में संपन्न हुआ।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सिंगल में अंडर -15 में प्रथम वेदांत खोथ, द्वितीय रुद्र राज जांगिड़, तृतीय मंजीत पाल सिंह , अंडर -25 में प्रथम जुझार सिंह पवार, द्वितीय जुझार सिंह चौहान, तृतीय राघव मारू, अंडर 50 वर्ष में प्रथम जतिन व्यास, द्वितीय मनजीत चौधरी व तृतीय देवाराम चौधरी तथा 50 वर्ष से ऊपर में प्रथम केसर सिंह लेगा, द्वितीय नारायण सोनी, तृतीय शंकर भवानी रहे।

डबल वर्ग में प्रथम केसर सिंह लेगा व जुझार सिंह पवार, द्वितीय मनन जोशी व पल्लव जोशी, तृतीय स्थान जुझार सिंह चौहान व मनजीत चौधरी रहे, जिन्हें मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।

निर्णयक की भूमिका निभाने वाले रमेश कुमार सुथार, रमेश कुमार गौड़ ,जगदीश कुमार माथुर ,शौकत अली व कल्याण सिंह लोमरोड को भी सम्मानित किया गया।

Published on: