बाड़मेर

बाड़मेर में 18 व 19 को अति भारी बरसात का अलर्ट

-दो-तीन दिनों से चल रहा बूंदाबांदी का दौर
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Sep 2023, 10:32 PM IST
बाड़मेर  में  18 व 19 को अति भारी बरसात का अलर्ट
बाड़मेर में 18 व 19 को अति भारी बरसात का अलर्ट

बाड़मेर. पिछले दो-तीन दिनों से थार में बूंदाबांदी और हल्की बरसात का दौर चल रहा है। बाड़मेर शहर सहित आसपास में रविवार शाम को मामूली बरसात दर्ज की गई। इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बाड़मेर जिले में मौसम में काफी बदलाव देखा जा रहा है। बरसात के कारण उमस बढ़ गई है। वहीं तापमान में भी कोई खास कमी नहीं आई है। रविवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। वहीं शाम को आई घटाएं भी ज्यादा नहीं बरसी, केवल बूंदाबांदी होकर रह गई।

दो दिन ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने जिले में 18 व 19 सितम्बर को कहीं-कहीं अति भारी बरसात की चेतावनी जारी की है। जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका जताई गई है। बरसात के चलते तापमान में भी करीब 6 डिग्री कमी की संभावना है। जिससे गर्मी से काफी राहत मिल सकेगी।

Updated on:
17 Sep 2023, 10:32 PM IST
Published on: