जिला स्तरीय कमेटी करेगी जांच, फर्जी अभ्यर्थियों के लिए होगी मुश्बित पंचायत सहायक भर्ती मामला
बाड़मेर. पंचायत स्तर पर पंचायत सहायक के पदों पर भर्ती के दौरान अनियमितताओं की शिकायतों पर सुनवाई 8 माह के इंतजार के बाद 20 फरवरी को होगी। पिछले वर्ष मई में प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर 3 पंचायत सहायकों की भर्ती प्रक्रिया हुई थी। उसके बाद जिले की 17 ग्राम पंचायतों में चयन में धांधली व कई ग्राम पंचायतों में भाई भतीजावाद की शिकायतें हुईं। अब जिला कलक्टर की अध्यक्षता में गठित टीम जांच कर इन मामलों में दूध का दूध व पानी का पानी करेगी। जांच प्रक्रिया में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
इनकी होगी सुनवाई
भर्ती प्रक्रिया के दौरान सिणधरी की भाटा, धनाऊ की बिरसाणिया, पाटौदी की केसरपुरा व नयापुरा, बालोतरा जानियाना, गुडामालानी राणासर खुर्द, मंगले की बेरी, नयानगर, चौहटन भोजारिया, रामसर इंद्रोई व बुठिया, गडरारोड रेडाणा, कल्याणपुरा डोली, धोरिमन्ना की लोहरवा व सेडवा सांवलासी व बाड़मेर की जुनापतरासर ग्राम पंचायत के अभ्यर्थियों की सुनवाई होगी। जिला स्तरीय कमेटी करेगी जांच
भर्ती प्रक्रिया के दौरान हुई धांधली व फर्जी दस्तावेजों की जांच के लिए जिला कलक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्यकार्यकारी अधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी दस्तावेजों की जांच करेगी। इसके बाद दोषी अभ्यर्थियों व दोषी कमेटी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
राज्य सरकार की ओर से मई माह में प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर 3 पंचायत सहायकों की भर्ती प्रक्रिया के दौरान जिले की 17 ग्राम पंचायतों में चयन में हुई धांधली व कई ग्राम पंचायतों में भाई भतीजावाद की भेंट चढ़ी पंचायत सहायक भर्ती की जांच अब जिला कलक्टर की अध्यक्षता में गठित टीम जांच कर दुध का दुध व पानी का पानी करेगी। वहीं जांच प्रक्रिया में दोषी दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाही की जाएगी।
सुनवाई की जाएगी
न्यायालय के आदेशानुसार जहां भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता पाई गई औरन्यायालय से स्टे लाने वाले अभ्यर्थियों की सुनवाई जिलास्तरीय कमेटी करेगी। सुनवाई के लिए 79 अभ्यर्थियों को नोटिस जारी किए गए हैं।
गोपालसिंह सोढ़ा जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक