
शिव. कस्बे स्थित भारती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्या लय में गुरुवार को शहीद दिवस पर राजस्थान पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभि यान के तहत शपथ कार्य क्रम हुआ। विद्यार्थियों के साथ स्टाफ ने संविधान प्रदत्त अपने कत्र्तव्यों व दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली। उन्होंने अपने गांव, शहर में सभी संस्थान, कार्यालयों, प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थलों को हमेशा साफ रखने का संकल्प लिया।
विद्यालय प्रबंधक भाखर सिंह चौहान ने बताया कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता के लिए गई अभि यान चलाए थे, उनके बताए गए मार्ग पर चलने के साथ ही विद्यालय परि सर के साथ ही आसपास के मोहल्लों में साफ-सफाई रखें।
गडरारोड.
स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने राजस्थान पत्रिका के महाअभियान स्वर्णिम भारत के तहत स्वच्छता की शपथ ली!
कार्यवाहक प्रधानाचार्य अखिलेश यादव ने बताया कि देश के मौलिक अधिकारों व कत्र्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वाह करने एवं स्वच्छता रखने की शपथ ली।