बाड़मेर

घटना के 17 दिन बाद पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार

घटना के 17 दिन बाद पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तारमूक बधिर युवती से दुष्कर्म का मामला धोरीमन्ना। मूक बधिर युवती के साथ दुष्कर्म मामले के 17 दिन बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Dec 12, 2022
बाड़मेर पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म के आरोपी।

घटना के 17 दिन बाद पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार
मूक बधिर युवती से दुष्कर्म का मामला

धोरीमन्ना। मूक बधिर युवती के साथ दुष्कर्म मामले के 17 दिन बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी सुखराम विश्नोई ने बताया कि 24 नवंबर को धोरीमन्ना कस्बे से तीन किमी दूर स्थित एक परिवार अपनी फसल का लाटा ले रहे थे। इस दौरान उनकी पालतू बकरी घर से थोड़ी दूर पहाड़ की तरफ चली गई। परिवार की बीस वर्षीय मूक बधिर युवती बकरी की तलाश में घर से एक किमी दूर पहाड़ की ओर गई। उसे बकरी मिल गई। वह बकरी लेकर पहाड़ से थोड़ी दूर एक स्कूल की चारदीवारी के समानांतर चल रही थी। इस दौरान शाम पांच बजे के करीब वहां खड़ी एक बोलेरो गाड़ी में बैठे युवकों की नजर उन पर पड़ी तो एक युवक गाड़ी से उतरकर युवती के पास गया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर उसी रात को पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव घटना स्थल पर पहुंचे। बाद में मामले का खुलासा करने को लेकर भाजयुमो के पदाधिकारियों व कार्यकताओं ने पुलिस थाने के आगे धरना प्रदर्शन किया। उसके बाद भीम आर्मी के नेतृत्व में कई लोग आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

पुलिस ने टीमें गठित करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। युवती मूक बधिर होने के कारण परिजनों व पुलिस को आरोपियों की पहचान नहीं बता पाई। इसके कारण पुलिस के सामने मामले का खुलासा करना बड़ी चुनौती थी। पुलिस टीम ने तकनीकी टीम व सीसीटीवी फुटेज की सहायता से बोलेरो केंपर गाड़ी की तलाश का प्रयास किया। घटना के बाद आरोपी बोलेरो गाड़ी लेकर एक होटल पर गए जहां सीसीटीवी में कैद हुए बोलेरो गाड़ी का वीडियो निकाल कर सोशल मीडिया पर वायरल किया। वहीं, गुड़ामालानी डिप्टी शुभकरण, थानाधिकारी सुखराम विश्नोई लगातार मॉनिटरिंग करते रहे थे।

घटना के के 17 दिन बाद रविवार को कोजा निवासी सुनील पुत्र साजनराम विश्नोई व मीठड़ा खुर्द निवासी भजनलाल पुत्र हरीराम विश्नोई को गिरफ्तार करके गहनता से पूछताछ की दोनों ने घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया।

बोलेरो केंपर गाड़ी को कर दिया मोडिफाई :

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बोलेरो केम्पर गाड़ी में सवार होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 68 पर स्थित एक होटल पर गए। जहां गाड़ी को खड़ी की तो पुलिस ने होटल के आगे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियो को निकाल कर मीडिया पर वायरल करके गाड़ी की पहचान करने की अपील की। इस पर आरोपियों ने घटना में प्रयुक्त बोलेरो केंपर गाड़ी को मोडिफाई करवा दी।

Published on:
12 Dec 2022 06:49 pm
Also Read
View All