बाड़मेर

बाड़मेर : रुपए लेने व्यापारी को घर बुलाया, फिर बंधक बनाकर मांगी 70 लाख की फिरौती, जानिए पूरी खबर

- सदर थाना पुलिस की कार्रवाई, शहर के रामनगर में हुई वारदात, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

less than 1 minute read
Aug 30, 2021
barmer news

बाड़मेर.
शहर के व्यापारी को उधारी के रुपए देने के लिए घर बुलाकर मारपीट के बाद बंधक बनाकर 70 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में सदर थाना पुलिस ने रविवार देररात पर्दाफाश कर बंधक व्यापारी को छुड़ाने में सफलता हासिल की।


पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने के अनुसार हाई स्कूल रोड़ निवासी मनोजकुमार पुत्र डाउराम ने रिपोर्ट पेश कर मामला दर्ज करवाया कि भाई धनश्याम उधारी के लिए रुपए लेने रामनगर स्थित हीराराम के बुलाए पर उसके घर गया। जहां हीराराम व उसकी पत्नी ने मारपीट के बाद कमरे में बंधक बना लिया है। साथ ही 70 लाख रुपए की फिरौती मांग रहे है। रुपए नहीं देने पर बलात्कार के मुकदमें में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल टीमों का गठन कर आरोपी हीराराम पुत्र चैनाराम व उसकी पत्नी अणसीदेवी निवासी रामदेरिया हॉल रामनगर गिरफ्तार कर बंधक किए व्यापारी को छुड़ाने में सफलता हासिल की। यह कार्रवाई डिप्टी आनंदसिंह राजपुरोहित, कार्यवाहक सदर थानाधिकारी लीलसिंह भाटी के नेतृत्व में हुई।


फोन कर बुलाया, फिर दबोचा
पुलिस ने बताया कि पीडि़त मनोजकुमार रविवार शाम सदर थाना पुलिस पहुंचा। जहां बताया कि आरोपियों ने रुपए लेने गए भाई को बंधक बना लिया है, छोडऩे के बदले 70 लाख रुपए मांग रहे है। पुलिस ने मनोज से हीराराम को फोन करवाया कि 70 लाख तो नहीं है, 30 लाख रुपए देते है और आप उसे छोड़ दो। इस पर वह सहमत हो गया। तो उसे कहा कि सिणधरी रोड़ पर स्थित एक बैंक एटीएम के आगे आ जाओ, तीस लाख रुपए लेकर पहुंच रहा हूं। वहां पहुंचने पर पुलिस की टीम ने दबोच लिया।

Published on:
30 Aug 2021 08:52 pm
Also Read
View All