बाड़मेर

पहले बाइक से टक्कर मारी, फिर लातों से पीट-पीटकर युवक की हत्या, फिर यूं हुआ खुलासा, जानिए पूरी खबर

- पुरानी रंजिश पर हत्या की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर में शनिवार रात हुई थी वारदात, सीसीटीवी फुटेज व साईबर सेल की मदद से खुला राज

2 min read
Feb 22, 2021
Barmer news
Barmer news

बाड़मेर
शहर के लक्ष्मीनगर सड़क मार्ग पर शनिवार देररात दो बाइक सवारों की ओर से युवक पर जानलेवा हमला कर हत्या की वारदात को अंजाम देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने रविवार शाम पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इधर, आक्रोशित पक्ष का अस्पताल की मोर्चरी में धरना जारी है। आक्रोशित लोगों का आरोप है कि हत्या के प्रकरण में शामिल एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी की जाएं।


बाड़मेर वृत्त पुलिस उप अधीक्षक महावीर प्रसाद ने बताया कि जोधपुर जिले के सिणली हॉल बलदेव नगर निवासी श्रवणसिंह (34) पुत्र प्रेमसिंह की हत्या करने का मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग स्पेशल टीमों का गठन कर तकनीकी साक्ष्य एकत्रित करने के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दो संदिग्ध लोगों का नाम सामने आया। पुलिस ने आरोपी बांकसिंह (28)पुत्र किशनसिंह निवासी दानजी की होदी व रघुवीरसिंह (24)पुत्र नेमसिंह निवासी इन्द्रानगर को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में मृतक श्रवणसिंह का पीछा कर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस आरोपियों से सख्ती से पूछताछ में जुटी है। उल्लेखनीय है कि मृतक के भाई मेघसिंह ने रिपोर्ट पेश अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज करवाया था।


पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि गत वर्ष हमारी शराब की दुकान जैसलमेर रोड़ पर थी। जहां मृतक श्रवणसिंह शिकायत के साथ-साथ ठेके के वीडियो बनाकर वायरल किए थे। उसके बाद आरोपी मृतक श्रवणसिंह से रंजिश रखे हुए थे। शनिवार रात श्रवणसिंह नशे में नजर आने पर रैंकी कर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी लोग आकाशवाणी के पास शराब ठेके का संचालन करते है।


इनकी रही अहम भूमिका
कोतवाल प्रेमप्रकाश, सदर थानाधिकारी रामनिवास, ग्रामीण थानाधिकारी पर्बतसिंह, जिला विशेष शाखा प्रभारी दीपसिंह चौहान, उप निरीक्षक लूणाराम, हैड कांस्टेबल करणसिंह, हरदान, कांस्टेबल सवाईसिंह, रतनसिंह, भरतकुमार, अर्जुनसिंह, केसराराम, शिवरतन व चालक मनीष की अहम भूमिका रही।

Published on:
22 Feb 2021 05:29 pm