शिव / गडरारोड. प्रदेश के समस्त राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर राज्य सरकार ने विद्या संबल योजना के तहत विषय विशेषज्ञ अनुभवी शिक्षकों को गेस्ट फैकल्टी योजना के तहत लगाने के आदेश सोमवार को जारी किए हैं।
शिक्षकों के रिक्त पद गेस्ट फैकल्टी के तहत भरने की तैयारी शुरू
शिव / गडरारोड. प्रदेश के समस्त राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर राज्य सरकार ने विद्या संबल योजना के तहत विषय विशेषज्ञ अनुभवी शिक्षकों को गेस्ट फैकल्टी योजना के तहत लगाने के आदेश सोमवार को जारी किए हैं। शिक्षा विभाग में शिक्षण कार्यों में शिक्षकों / प्रशिक्षकों / प्रयोगशाला सहायकों के रिक्त पद होने के कारण राजकीय शिक्षण संस्थानों व महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालयों में अध्यापन कार्य को सुचारू बनाने के लिएज्ज्विद्या सबल योजना लागू की जा रही हैै।योजना के प्रभावी कियान्वयन के लिए जिला मुख्यालय पर सम्बन्धित जिले के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
बीस दिन में भर्ती प्रक्रिया होगी पूर्ण : शिक्षा निदेशालय में भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने की समय सारणी भी जारी की है जिसमें 1 नवंबर को विज्ञप्ति जारी की जाएगी। 2 से 4 नवंबर तक विद्यालय समय में आवेदन करना होगा, 5 को प्राप्त आवेदन सूची का प्रकाशन,7 को पात्रता जांच के बाद अस्थाई वरीयता सूची, 9 को आपत्ति मांगना ,10 को अंतिम वरिष्ठता सूची जारी करना,11 को मूल दस्तावेजों की जांच, 12 को पदस्थापन आदेश जारी करना वही 19 नवंबर कार्यक्रम की अंतिम तिथि रहेगी।
इस वर्ष किया निजी अभ्यर्थियों को शामिल : गत सत्र भी शिक्षा निदेशालय ने विद्या संबल योजना के तहत रिक्त सीटों को भरने के लिए विज्ञप्ति निकाली थी जिसमें केवल सेवानिवृत्त कार्मिकों को ही शामिल करने का प्रावधान था जिससे अधिकांश सीटें रिक्त रही थी। इस वर्ष निजी अभ्यर्थियों को शामिल करने से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों को फायदा मिलेगा।
विद्या संबल योजना के तहत रिक्त पदों पर गेस्ट फैकल्टी योजना के तहत योग्यताधारी अभ्यर्थी लगवाने का आदेश जारी हुआ है । गत वर्ष केवल सेवानिवृत्त शिक्षकों को ही मौका दिया गया था। इस वर्ष उनके साथ निजी अभ्यर्थियों को भी शामिल किया गया है। -द्वारकाप्रसाद शर्मा, सीबीईओ शिव
इस प्रकार मिलेगा मानदेय
पद कक्षा प्रति घंटा अधिकतम
अध्यापक ग्रेड-3 1-8 300 21000
वरिष्ठ अध्यापक 9-10 350 25000
प्राध्यापक 11-12 400 30000
शा.शिक्षा शिक्षक - 300 21000
प्रयोगशाला सहा. - 300 21000