बाड़मेर

बाड़मेर: पानी की किल्लत, विभाग के सामने फोड़ी मटकियां

बाड़मेर शहर (barmer city) के कई क्षेत्रों में दो माह से पानी नहीं आने से उपभोक्ता आक्रोशित, वार्ड 40 में पानी की भयंकर किल्लत (water crisis), पिछले 2 माह से अनियमित जलापूर्ति व कम प्रेशर की समस्या चल रही है। मोहल्ले वासियों ने बताया कि गर्मी के मौसम (summer) में पानी की अधिक आवश्यकता रहती है। जबकि विभाग (phed) की ओर से समस्या बताने के बावजूद अनदेखी की जा रही है। एक दिन पानी नहीं आने से समस्या पैदा हो जाती है। वहीं विभाग दो माह से उनकी सुन ही नहीं रहा है।  
2 min read
barmer water crisis
पानी की किल्लत: विभाग के सामने फोड़ी मटकियां


बाड़मेर. शहर में पानी की नियमित आपूर्ति में नाकाम जलदाय विभाग (phed) के खिलाफ बुधवार को वार्ड संख्या 40 के उपभोक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। रेलवे कुआ नंबर &, मदरसा रोड, गेहूं रोड, राजपूतों का वास सहित आसपास की कॉलोनियों में लगभग 2 माह से अनियमित जलापूर्ति व कम प्रेशर (water low pressure supply) की समस्या से परेशान मोहल्ले वासियों ने जलदाय विभागके आगे मटकियां फोड़कर प्रदर्शन किया। लोगों ने जलदाय विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध (protest) प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने सहायक अभियंता से मिलकर समस्या बताई। आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन शांत हुआ।
वार्ड संख्या 40 के उक्त इलाकों में पिछले 2 माह से अनियमित जलापूर्ति (water supply) व कम प्रेशर की समस्या चल रही है। मोहल्ले वासियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में पानी की अधिक आवश्यकता रहती है। जबकि विभाग की ओर से समस्या (problem) बताने के बावजूद अनदेखी की जा रही है। एक दिन पानी नहीं आने से समस्या पैदा हो जाती है। वहीं विभाग दो माह से उनकी सुन ही नहीं रहा है। पानी नहीं आने पर महंगे दामों में टैंकर मंगवाने पड़ते हैं। लेकिन अधिकांश लोगों के लिए यह संभव नहीं हो पाता है।
बिल भरते हैं, फिर पूरा पानी क्यों नहीं
आधे घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि जब बिल भर रहे हैं तो पानी पूरा क्यों नहीं मिलता है। विभाग बिल तो नियमित रूप से भेज रहा है। लेकिन पानी अनयमित और कम दबाव से आता है। शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
बोले लोग
मोहल्ले में पानी नहीं आने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। घर के दैनिक काम भी प्रभावित होते हैं। विभाग सुनवाई नहीं कर रहा है।
सुआ
पिछले 2 माह से लगातार समस्या चल रही है। लेकिन जलदाय विभाग सुनवाई नहीं कर रहा है। लोगों का अब धैर्य जवाब दे गया तब आज प्रदर्शन को यहां आए।
इलियास खान
समाधान किया जाएगा
कुछ गलियों में समस्या आ रही है, इसे दिखाया जाएगा। कई नई लाइनें भी स्वीकृत है ठेकेदार से जल्द काम शुरू करवाया जाएगा।
महेश कुमार शर्मा, सहायक अभियंता जलदाय विभाग बाड़मेर
जिला कलक्टर से मिलेंगे
कब दबाव व अनियमित जलापूर्ति की शिकायत विभाग को कई बार की गई। लेकिन समाधान अब तक नहीं हुआ है। लोगों को महंगे दामों में पानी मंगवाना पड़ रहा है। जल्द समाधान नहीं होने पर जिला कलक्टर से मिलेंगे।
मनोहर कंवर, पार्षद वार्ड 40

Published on:
31 Jul 2019 09:18 pm