बाड़मेर

भादो में सावन जैसी झड़ी : बाड़मेर में 01, गुड़ामालानी में 02 इंच से ज्यादा बरसा पानी

बाड़मेर में सुबह 8 बजे तक करीब एक और गुड़ामालानी में दो इंच से अधिक बारिश रेकार्ड

less than 1 minute read

थार में दूसरी बार सक्रिय मानसून जमकर बरस रहा है। पूरे जिले में मंगलवार रात करीब दस बजे बाद शुरू हुई बारिश सुबह 6.30 तक लगातार चली। इस दौरान जिले की सभी तहसीलों में अच्छी बरसात हुई। बाड़मेर में सुबह 8 बजे तक करीब एक और गुड़ामालानी में दो इंच से अधिक बारिश रेकार्ड की गई।

पांच दिनों से बादल-बारिश

बाड़मेर जिले में पिछले पांच दिनों से लगातार बरसात का सिलसिला जारी है। कभी तेज तो कभी हल्की बारिश का दौर बना हुआ है। पांच दिनों से बादल-बारिश के चलते मौसम सुहाना है। तापमान सामान्य से नीचे चलने से गर्मी का असर काफी कम होने से आमजन को राहत है।

पूरी रात कभी हल्की कभी तेज बारिश

बाड़मेर में मंगलवार रात को दस बजे बाद शुरू हुई बरसात का दौर सुबह तक जारी रहा। लगातार कभी हल्की और कभी तेज बारिश दर्ज की गई। इस दौरान बुधवार सुबह बाड़मेर में 29 एमएम बारिश दर्ज की हुई। बुधवार को भी दिन में बारिश के दौर चलते रहे। आसमान में घने काले बदलों का डेरा लगा रहा।

गुड़ा और चौहटन में जमकर बारिश

जिले में बुधवार सुबह 8 बजे तक सबसे अधिक गुड़ामालानी में 51 एमएम बारिश दर्ज हुई। वहीं चौहटन में 48 मिलीमीटर बरसात दर्ज की। चौहटन में अच्छी बरसात का काफी समय से इंतजार था। वहीं धनाऊ, सेड़वा, रामसर व धोरीमन्ना में भी एक इंच से ज्यादा बारिश हुई है।

आगे क्या...3 सितम्बर तक बादल-बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 29 अगस्त से 3 सितम्बर तक बाड़मेर जिले में बादल-बारिश का मौसम बना रहेगा। इस दौरान 30 अगस्त तक कहीं-कहीं मध्यम और तेज बरसात होने की संभावना है।

Published on:
28 Aug 2024 09:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर