
फलसूण्ड क्षेत्र के शिव रोड स्थित इलेक्ट्रिक वर्क्स की दुकान में देर रात चोरी की घटना से सनसनी फैल गई। चोर दुकान से लगभग 150 से 200 बड़ी बैटरियां चुरा ले गए। दुकान मालिक पारस शर्मा ने बताया कि सुबह पड़ोसी ने दुकान का सटर टूटा देखा तो फोन पर उसे सूचना दी।
दुकान आकर देखा तो चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान के भीतर घुसकर सारी बैटरियां चुरा ली। दुकान मालिक की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है।
Published on:
03 Feb 2026 08:50 pm

बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
