बाड़मेर

Video: राजस्‍थान की अनोखी शादी: 51 ट्रैक्‍टरों में निकली बारात, ट्रैक्‍टर चलाकर दुल्‍हन लेने पहुंचा दूल्‍हा

Unique Wedding Baraat in Rajasthan: 51 ट्रैक्‍टरों में निकली बारात, ट्रैक्‍टर चलाकर दुल्‍हन लेने पहुंचा दूल्‍हा
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jun 2023, 9:35 PM IST
Unique Wedding
Video: राजस्‍थान की अनोखी शादी: 51 ट्रैक्‍टरों में निकली बारात, ट्रैक्‍टर चलाकर दुल्‍हन लेने पहुंचा दूल्‍हा

जयपुर। राजस्‍थान के बाड़मेर स्थित गुड़ामालानी में सोमवार को हुई शादी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। शादी की बारात में न हाथी, न घोड़ा और न कोई लवाजमा था। फिर भी यह शादी सुर्खियां बटोर रही हैं। इस अनोखी शादी की बारात 51 ट्रैक्‍टरों पर निकाली गई थी। वहीं दुल्‍हा भी अपनी दुल्‍हनियां लेने ट्रैक्‍टर चलाकर ही गया था। बारात में एक किलोमीटर लंबा ट्रैक्टरों का काफिला एक साथ निकला।

यह अनोखी शादी थी बाड़मेर के गुड़ामालानी में सगराणियों की बेरी गांव के रहने वाले प्रकाश चौधरी और रोली गांव की ममता गोदारा की। बारात ने 15 किलोमीटर का सफर 51 ट्रैक्‍टरों पर पूरा किया। बारात में लगभग 200 बाराती बताए जाते हैं।

प्रकाश किसान परिवार से है। उनका कहना है कि किसान की पहचान ट्रैक्टर से ही है। उन्‍होंने बताया कि मेरे पिता जेठाराम कड़वासरा की बारात भी ट्रैक्‍टर पर ही निकली थी, जबकि उनके दादा की शादी में ऊंटों पर बारात निकाली गई थी।

Published on: