बाड़मेर

राजस्व गांव मती का गोल में पिछले 2 वर्षों से पेयजल संकट गहराया हुआ है, विभागीय लापरवाही की वजह से है जीएलआर सूखा

https://www.patrika.com/barmer-news/page-2/
less than 1 minute read
Oct 16, 2018
news
Video: राजस्थान में यहां 1451 गांव-ढाणियों में भयंकर सूखा, पेयजल की किल्लत


शिव. ग्राम पंचायत राजडाल के राजस्व गांव मती का गोल में पिछले दो वर्षों से पेयजल संकट गहराया हुआ है। यहां जलदाय विभाग की ओर से बने जीएलआर में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही।


ग्रामीणों का कहना है कि राजड़ाल ट्यूबवेल से जुड़ी पाइप लाइन की सारसंभाल ठीक से नहीं हो रही है। इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत करवाने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

पेयजल समस्या के चलते आमजन को महंगे दाम से टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। साथ ही पशुधन पानी के लिए भटक रहे हैं। ग्रामीणों ने नियमित जलापूर्ति करवाने की मांग रखी।

क्षतिग्रस्त टांके से हादसे की आशंका
गांव में सरकारी विद्यालय के पास जलदाय विभाग की ओर से बना टांका इन दिनों क्षतिग्रस्त हाल में है। इसकी पट्टियां भी वर्षों पूर्व टूट गई थी। वर्तमान में यह ऊपर से खुला होने से यहां हर समय हादसे की आशंका रहती है। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त टांके के भी निस्तारण की मांग की।

मरम्मत के अभाव में रोज व्यर्थ बहता है पानी
परेऊ . गांव में स्थित ओपन वेल के पास बना पानी का होद जर्जर हो गया है। इससे यहां दिनभर में हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह जाता है। वहीं हमेशा गंदगी का आलम रहने से मच्छर जनित बीमारियों का खतरा रहता है। ग्रामीण महिलाएं व पुरुष इसी टंकी से पानी भरते हैं। ऐसे में हर समय हादसे की भी आशंका रहती है। क्षेत्र के सैकड़ों गांव इसी पर निर्भर हैं। ग्राम पंचायत व प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीण रामाराम प्रदीप श्रवण आदि ने इसकी जल्द मरम्मत की मांग की है।

Updated on:
17 Oct 2018 06:35 pm
Published on:
16 Oct 2018 08:15 pm