बाड़मेर

इस एसोसिएशन ने आखिर किससे पे ग्रेड 4800 व समयबद्ध पदोन्नति की मांग की?

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Aug 30, 2018
इस एसोसिएशन ने आखिर किससे पे ग्रेड 4800 व समयबद्ध पदोन्नति की मांग की?
इस एसोसिएशन ने आखिर किससे पे ग्रेड 4800 व समयबद्ध पदोन्नति की मांग की?


बाड़मेर पत्रिका. पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के इंजीनियर्स ने जिला कलक्टर के मार्फत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर सुराज संकल्प यात्रा में की गई घोषणा को पूर्ण करने की मांग की। संगठन की स्नेहा राजपुरोहित ने बताया कि डिग्री इंजीनियर काउंसलिंग ऑफ राजस्थान के जिलाध्यक्ष व संयोजक ऊर्जाराम चौधरी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंप जिले के विभिन्न विभागों उत्पादन, प्रसारण व वितरण, पीएचईडी व सार्वजनिक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंताओं के वेतन विसंगति दूर करने, पे ग्रेड 4800 व समयबद्ध पदोन्नति की मांग की। ज्ञापन में बताया कि 10 सितम्बर तक मांगे नहीं मानने पर 15 सितम्बर से आंदोलन किया जाएगा।

समझाइश के बाद माने परिजन
सूचना मिलने पर बाड़मेर, बायतु एसडीएम घटनास्थल पहुंचे। यहां मौजूद समाज के कैप्टन हीरसिंह भाटी, किशोरसिंह कानोड़ सहित अन्य परिजनों के साथ वार्ता हुई। इससे पहले यहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लापरवाही पूर्वक हुए हादसे में दोनो पक्षों के बीच समझाइश के बाद सहमति बनी। परिजनों की मांगों पर निजी ठेकेदार की ओर से मुआवजा देने की बात स्वीकार की। इसके बाद शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

नियमानुसार कार्रवाई करेंगे
''हादसा लापरवाही से हुआ है। दोनों पक्षों के बीच समझाइश के बाद शव उठाने की सहमति बन गई। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच करेंगे।''- रामेश्वरलाल मेघवाल, एएसपी

कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न
बाड़मेर पत्रिका . राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम के शिक्षकों की बैठक शुक्रवार को गुड़ामालानी में जिलाध्यक्ष छगनसिंह लूणू की अध्यक्षता में हुई। प्रभारी व जिला सरंक्षक चंद्रवीरसिंह राव ने बताया कि इस दौरान कार्यकारिणी के चुनाव हुए। इसमें ब्लॉक अध्यक्ष शम्भूदान चारण, कोषाध्यक्ष नगेन्द्रसिंह सोलंकी व महामंत्री रूखमण को मनोनीत किया। इस मौके पर संतोष शर्मा, जितेन्द्र दवे, लाधूराम विश्रोई, मनोज चौधरी आदि शिक्षकों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान सर्व सहमति से कार्यकारिणी का गठन करते हुए जिला सरंक्षक गुमनाराम जाखड़, जिलाध्यक्ष बांकाराम सांजटा व जिला मंत्री हेमाराम जाट को मनोनीत किया। इस मौके पर नवीन पदाधिकारियों का माला पहनाकर सम्मान किया गया।

Published on:
30 Aug 2018 07:24 pm