बाड़मेर

वॉलीबाल प्रतियोगिता में दिखा उत्साह, जमकर हुई हुटिंग

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Aug 25, 2018
rajasthan latest news
Competitive & Recreational Volleyball Teams

बाड़मेर.
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड की ओर से जोधपुर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। वॉलीबाल प्रतियोगिता में मदर टेरेसा नॉबल्स एकेडमी उमावि की टीम मंडल स्तर पर प्रथम रही। टीम का बाड़मेर पहुंचने पर टीम प्रभारी जेठाराम, रामू, ठाकराराम व प्रधानाचार्य विशनाराम चौधरी ने मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया। टीम में दीपिका, सुनिता, अनिता, अंजू, देविका ने अच्छा प्रदर्शन किया।

महाबार में साइकिलें वितरित की
बाड़मेर पत्रिका. राउमावि महाबार में शुक्रवार को कक्षा 9 की 31 बालिकाओं को नि:शुल्क साइकिलें वितरित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबुद्धजन इंद्रसिंह भाटी, उप प्रधान कुटलाराम, कूम्पसिंह, नगसिंह, बलवंतसिंह, भागसिंह व खुशाल सिंह ने की। प्रधानाचार्य जोगेन्द्र बेनिवाल ने आभार जताया।

अभियंताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी
बाड़मेर पत्रिका. पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के इंजीनियर्स ने शुक्रवार को जिला कलक्टर के मार्फत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर सुराज संकल्प यात्रा में की गई घोषणा को पूर्ण करने की मांग की। संगठन की स्नेहा राजपुरोहित ने बताया कि डिग्री इंजीनियर काउंसलिंग ऑफ राजस्थान के जिलाध्यक्ष व संयोजक ऊर्जाराम चौधरी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंप जिले के विभिन्न विभागों उत्पादन, प्रसारण व वितरण, पीएचईडी व सार्वजनिक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंताओं के वेतन विसंगति दूर करने, पे ग्रेड 4800 व समयबद्ध पदोन्नति की मांग की। ज्ञापन में बताया कि 10 सितम्बर तक मांगे नहीं मानने पर 15 सितम्बर से आंदोलन किया जाएगा।

समझाइश के बाद माने परिजन
सूचना मिलने पर बाड़मेर, बायतु एसडीएम घटनास्थल पहुंचे। यहां मौजूद समाज के कैप्टन हीरसिंह भाटी, किशोरसिंह कानोड़ सहित अन्य परिजनों के साथ वार्ता हुई। इससे पहले यहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लापरवाही पूर्वक हुए हादसे में दोनो पक्षों के बीच समझाइश के बाद सहमति बनी। परिजनों की मांगों पर निजी ठेकेदार की ओर से मुआवजा देने की बात स्वीकार की। इसके बाद शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

- नियमानुसार कार्रवाई करेंगे
हादसा लापरवाही से हुआ है। दोनों पक्षों के बीच समझाइश के बाद शव उठाने की सहमति बन गई। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच करेंगे।- रामेश्वरलाल मेघवाल, एएसपी

Published on:
25 Aug 2018 09:18 pm