बाड़मेर

बाड़मेर वासी होंगे हमराह, ताजगी भरी होगी सुबह की सैर, स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों के साथ होगा मनोरंजन भी भरपूर

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Oct 12, 2018
'हमराह '
अलमस्त सुबह के लिए होगा 'हमराह '


— रविवार को होगा हमराह कार्यक्रम
बाड़मेर. सेहत, मनोरंजन व विभिन्न गतिविधियों से भरपूर रविवार को सुबह की सैर ताजगी भरी भी होगी। राजस्थान पत्रिका के हमराह कार्यक्रम में ये गतिविधियां शामिल होंगी। कार्यक्रम का आयोजन बाड़मेर शहर में रविवार सुबह होगा।

हमराह कार्यक्रम का पहला सफर शहरवासियों के लिए खास होगा। इसमें 12-15 तरह की गतिविधियां होंगी। इसमें सबसे अधिक हैल्थ को ध्यान में रखते हुए गतिविधियां शामिल की गई हैं। हमराह कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क रहेगा।

ये होंगी गतिविधियां
हमराह में योग, एरोबिक्स, सूर्य नमस्कार, जूडो, स्केटिंग, निशुल्क स्वास्थ्य जांच, स्पोट्र्स एक्टीविटीज, रंगोली, गायन, संगीत सहित विभिन्न गतिविधियां होंगी।


यहां करें संपर्क

हमराह कार्यक्रम से जुडऩे व अधिक जानकारी के लिए 9829412037 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

उत्कृष्ट खिलाडि़यों का बहुमान
मोकलसर. भगवान पाश्र्वनाथ आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय मोकलसर के छात्र कृष्णपाल सिंह, कोमल कंवर सोढ़ा के बीकानेर में आयोजित प्रान्त स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर प्रधानाचार्य अजयसिंह परमार, खेल प्रभारी किरण सिंह आदि ने उनका बहुमान किया। विद्यालय में शुक्रवार को मातृ सम्मेलन आयोजित होगा। प्रधानाचार्य ने बताया कि शुक्रवार दोपहर में कार्यक्रम आयोजित होगा।

बालिका दिवस पर कार्यक्रम
रमणिया . रमणिया, काठाड़ी, सैला, धीरा के रा.आ.उ.मा. विद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इनमें बालिकाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। रमणिया के प्रधानाचार्य राणाराम गर्ग ने दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि छात्राएं पढ़-लिखकर कामयाब बनें। मेंहदी ,कविता,कहानी,वाद विवाद प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
पाटोदी. स्थानीय राबामावि में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मगाराम पूनिया, सरपंच संतोषी जीनगर, आरपी पीरखान ने बालिकाओं को दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए पढ़लिख कर कामयाब बनने की बात कही। प्रधानाध्यापक सवाई सिंह ने आभार ज्ञापित किया।

नि: शुल्क नेत्र जांच शिविर कल
रामसर . माध्यमिक विद्यालय पांधी का पार में नि:शुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर शनिवार को आयोजित होगा। मरीजों को विद्यालय प्रबंधन कमेटी की ओर से खाना,चश्मा व ऑपरेशन से संबंधित सामग्री नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। संस्थान निदेशक अली मोहम्मद ने बताया कि जोधपुर की नेत्र रोग विशेषज्ञ टीम शिविर में सेवाएं देगी।

Updated on:
13 Oct 2018 12:32 pm
Published on:
12 Oct 2018 12:16 pm