बाड़मेर

राजस्थान पत्रिका के अभियान के तहत चौहटन विस से कांग्रेस के दावेदार पदमाराम ने पेश किया अपना विजन, जानिए वे क्या करना चाहते हैं

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
s
राजस्थान पत्रिका के अभियान के तहत चौहटन विस से चेंजमेकर भजनलाल पंवार ने पेश किया अपना विजन, जानिए वे क्या करना चाहते हैं

-चौहटन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के दावेदार पदमाराम मेघवाल का विजन
- नहरों का पानी पहुंचे चौहटन क्षेत्र में

बाड़मेर. चौहटन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के दावेदार पदमाराम मेघवाल ने अपने विजन में क्षेत्र में पानी की समस्या बताते हुए नहरों को क्षेत्र तक पहुंचाने को अपने विजन में प्रमुख स्थान पर रखते हैं। उनका कहना है कि पीने के पानी और सिंचाई के लिए नर्मदा नहर का पानी क्षेत्र के सभी गांवों में पहुंचान चाहिए।

-किसानों को आठ घंटे सस्ती बिजली
-सेड़वा व धनाऊ में आईटीआई कॉलेज
-राजकीय महाविद्यालय के साथ ही सभी स्कूल और कॉलेजों में पर्याप्त शिक्षक
-चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार एवं सुविधायुक्त चिकित्सा
-गांव ढाणी में बेहतर सड़कें
-एससी एसटी छात्र छात्राओं के लिए सेड़वा व धनाऊ में हॉस्टल
-उद्योग धंधों में युवाओं को रोजगार के समुचित और स्थानीय स्तर पर अवसर
.....


बाड़मेर जिले की अन्य खबरें: जो पढ सकते हैं..
दिया निमंत्रण
बालोतरा. नगर में लिखमीदास युवा जागृति संस्थान के तत्वावधान में 14 अक्टूबर को आयोजित होने वाले महासम्मेलन को लेकर तैयारियां जारी है। नरपत कच्छवाह व पदाधिकारियों ने बालोतरा, धारणा, मिठौड़ा, पाटोदी, गुंदावाड़ी, पादरू में समाज के लोगों को पीले चावल बांट, आयोजन की जानकारी देकर उनसे भाग लेने की अपील की। मनोहर परिहार ने कहा कि सम्मेलन में समाज सुधार, शिक्षा, चिकित्सा आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी। समाज के लोग अधिकाधिक संख्या में भाग लेें।

स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी
मोतीसरा. जुनाखेड़ा, मोतीसरा आंगनवाड़ी केन्द्र पर स्वास्थ्य व पोषण दिवस की बैठक हुई। एएनएम प्रभा गर्ग ने उपस्थित जनों को स्वास्थ्य स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। नर्मदा देवी,उपखण्ड सलाहकार अश्विनी देवड़ा ने भी विचार किए।

बालिका दिवस पर कार्यक्रम
रमणिया . रमणिया, काठाड़ी, सैला, धीरा के रा.आ.उ.मा. विद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इनमें बालिकाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। रमणिया के प्रधानाचार्य राणाराम गर्ग ने दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि छात्राएं पढ़-लिखकर कामयाब बनें। मेंहदी ,कविता,कहानी,वाद विवाद प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

Published on:
12 Oct 2018 11:55 am