बाड़मेर

Rajasthan Polls 2018: 38 साल से खुद को ही वोट दे रहे हैं ये प्रत्याशी, इस बार है लगातार नौवां चुनाव

Rajasthan Polls 2018: 38 साल से खुद को ही वोट दे रहे हैं ये प्रत्याशी, इनका यह लगातार नौवां चुनाव है...
less than 1 minute read
Dec 06, 2018
Rajasthan Election 2018

बाड़मेर। शिव सीट से प्रत्याशी अमीन खां और पचपदरा से प्रत्याशी अमराराम चौधरी 38 साल से खुद को ही वोट दे रहे हैं। अमीनखां 1980 में राजनीति में आए और पहली बार कांग्रेस से चुनाव लड़े। उनका यह नौंवा चुनाव है। कांग्रेस ने शिव से उनको ही टिकट दिया है और वे नौवीं बार खुद को वोट देंगे। पचपदरा प्रत्याशी अमराराम चौधरी भी 1980 में पहला चुनाव कांग्रेस से लड़े। अमराराम का भी यह लगातार नौवां चुनाव है।

इलेक्शन लाइव : किसी ने निकाला रोड शो तो किसी ने किया जनसम्पर्क (Rajasthan Assembly Election 2018)
सात दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को प्रचार का आखिरी दिन था। शाम पांच बजे प्रचार थमने से पहले अंतिम एक घंटे में शहर की विभिन्न विधानसभा सीटों के प्रत्याशी जीत के लिए पूरी कोशिश करते नजर आए। किसी ने कॉलोनी-मोहल्लों में घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया तो किसी ने रोड शो, वाहन रैली निकाल लोगों से वोट की अपील की। वहीं एक-दो प्रत्याशी ऐसे भी रहे, जो कार्यालय में बैठकर कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनाने में व्यस्त रहे।

Updated on:
06 Dec 2018 04:37 pm
Published on:
06 Dec 2018 04:35 pm