बाड़मेर

संसार में असली धन शिक्षा ही है-खत्री

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Apr 16, 2019
Real wealth education in the world is Khatri
Real wealth education in the world is Khatri

शिक्षक छात्रों को अच्छी शिक्षा, संस्कार दें

- वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित
बालोतरा.

संसार में असली धन शिक्षा ही है। इसे प्राप्त करके ही जीवन का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है। शिक्षक छात्रों को अच्छी शिक्षा, संस्कार दें। नगर परिषद सभापति रतनलाल खत्री ने रविवार को नगर में ब्राईट माइंड इंग्लिश मीडियम स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि पद से यह बात कही।
उन्होंने कहा कि माता-पिता व गुरु ही जीवन का निर्माण करते हैं। इनके ऋण को कभी चुकाया नहीं जा सकता है। इस पर छात्र सदैव इनका सम्मान करें। आज्ञा पालन करें। कार्यक्रम अध्यक्ष पाटोदी प्रधान रशीदा बानो ने कहा कि मां बालक की प्रथम गुरु होती है। मां जैसा सोचती है, वैसा ही बालक का निर्माण होता है। माताएं बालकों को अच्छी शिक्षा, संस्कार दें। इससे वे कामयाब बन देश, समाज के विकास में अपना अहम योगदान दें। कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद् पृथ्वीराज दवे, उद्यमी गनी मोहम्मद सूमरो, समाजसेवी शांतीलाल जैन ने कहा कि प्रत्येक बालक में गुण होते हैं। शिक्षक उन गुणों को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य करें। संस्था निदेशक चांद मोहम्मद ने स्वागत भाषण दिया। संस्था प्रधान सुन्नी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यकर्मों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी। हाजी खान मेहर, बाबू खां कलर, घेवरचंद गौड़, मोहनलाल प्रजापत, सलीम गोरी, डॉ. रामेश्वरी चौधरी, कूंपाराम धतरवाल मौजूद थे। अधिवक्ता उमरदीन मेहर ने आभार ज्ञापित व संचालन रफीक ने किया।

ये भी पढ़े...


संत नामदेव महाराज का मेला आज

बाड़मेर पत्रिका
शहर के नेहरू नगर स्थित सिन्धी उप पंचायत भवन में मंगलवार को संत नामदेव महाराज का 73वां मेला नामदेव पंथी सिन्धी समाज अध्यक्ष पुरूषोत्तम सायानी के नेतृत्व में मनाया जाएगा। मेला कमेटी अध्यक्ष अशोक सायानी ने बताया कि इस दौरान सुबह 9.30 बजे ध्वजारोहण व महाआरती होगी। दोपहर 1 बजे आम भण्डारा, शाम 5 बजे माता की चौकी एवं महिला सत्संग होगी। रात्रि 11 बजे संत नामदेव के आगे पल्लव एवं मेला विसर्जन कार्यक्रम होगा।

Published on:
16 Apr 2019 03:52 pm