बाड़मेर

जरूरत से ज्यादा जल के उपयोग से आ रही कमी

रड़वा में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Sep 2021, 11:47 PM IST
जरूरत से ज्यादा जल के उपयोग से आ रही कमी
जरूरत से ज्यादा जल के उपयोग से आ रही कमी

बाड़मेर. ग्रामीण विकास विज्ञान समिति की ओर से ग्राम रड़वा में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम तारातरा, सांवलोर,आकोड़ा व रडवा के बुजुर्ग महिला व पुरुषों ने भाग लिया।

संदर्भ व्यक्ति गिरधर सिंह ग्राम विकास अधिकारी ने कहा कि पृथ्वी पर 70 प्रतिशत पानी है लेकिन पीने योग्य पानी केवल 3 प्रतिशत है इसलिए जल को बचाना बहुत जरूरी है। जरूरत से ज्यादा जल का उपयोग करने से पानी धीरे -धीरे कम होता जा रहा है। अपने घरों में बाथरूम व किचन में उपयोग लिए पानी को पौधों को पिलाएं।

एएनएम तारी चौधरी ने कहा कि शुद्ध पानी जो एक जीवन देने वाला तरल है वही दूषित पानी जीवन लेने वाला घातक तरल पदार्थ है। दुनिया मे लगभग 3 फीसदी मौत पानी की खराब गुणवत्ता के कारण होती है इसलिए पानी हमेशा छानकर पिएं।

रणवीर सिंह राजपुरोहित ने कहा कि वर्षा जल को एकत्रित कर के उपयोग में लें। जल मनुष्य को प्रकृति द्वारा दिया गया वरदान है। जल है तो जीवन है ।

Updated on:
27 Sep 2021, 11:47 PM IST
Published on: