बाड़मेर

रक्तदान देकर याद करना ही सच्ची श्रद्धांजलि- जसोल

- आनंदपाल की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jun 2021, 12:41 AM IST
रक्तदान देकर याद करना ही सच्ची श्रद्धांजलि- जसोल
रक्तदान देकर याद करना ही सच्ची श्रद्धांजलि- जसोल

बाड़मेर. रावणा राजपूत समाज बाड़मेर व आंनदपाल टाईगर फोर्स के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को आंनदपालसिंह चौहान सांवराद की पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर रखा गया।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ युवा प्रदेशाध्यक्ष पहाड़सिंह कुण्डल, बाड़मेर जिलाध्यक्ष ईश्वरसिंह जसोल, समदड़ी उप प्रधान शैतानसिंह भाटी, बाड़मेर ग्रामीण उप प्रधान छोटूसिंह पंवार, महिला जिलाध्यक्ष शर्मिला चौहान, प्रदेश संगठन मंत्री भाखरसिंह सोनड़ी, प्रदेश सह संगठन मंत्री तगसिंह सिणेर, जिला युवाध्यक्ष जयमलसिंह परिहार, पार्षद निम्बसिंह देवड़ा, पूर्व पार्षद बादलसिंह दहिया, पूर्व पार्षद रविन्द्र सिंह भाटी ने किया।

रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया व 151 यूनिट रक्तदान किया।

ईश्वरसिंह जसोल ने कहा कि आनंदपाल की पुण्यतिथि पर हम जो रक्तदान दे रहे हैं यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि है। सभापति दिलीप माली ने कहा कि समाज संगठित होकर रहें और समाज सरोकारों के कार्य करें। शैतानसिंह भाटी ने युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का आव्हान किया। पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन - रावणा राजपूत समाज न्याति नोहरे में आंनदपाल सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में अतिथियों ने आनंदपालसिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस दौरान युवा सरक्षक डॉ गोरधनसिंह जहरीला, मग सिंह दहिया जसोल, नगर अध्यक्ष देवीसिंह राठौड़ आदि ने सम्बोधित करके युवाओ की हौसला अफजाई की। युवा जिलाध्यक्ष जयमलसिंह परिहार व आंनदपाल टाइगर फोर्स के अध्यक्ष हाथीसिंह कपूरड़ी ने सभी का आभार प्रकट किया।

संचालन नगर महामन्त्री हरिसिंह राठौड़ ने किया। एडवोकेट समुंद्रसिंह राठौड़,महिला जिला महामंत्री अनिता चौहान, युवा जिला महामंत्री गोविंदसिंह सोढा,रामसर तहसील अध्यक्ष रणछोड़सिंह भाटी, महिला नगर अध्यक्ष मधु परिहार, युवा नेता उद्यमसिंह चौहान, नगर उपाध्यक्ष चुतरसिंह दोहट,महेंद्रसिंह राखी, खीमसिंह चौहान, बाबूसिंह चौहान, वीरेन्द्र सिंह तेजमालता, बिहारीसिंह परिहार आदि मौजूद थे।

Published on: