बाड़मेर

किराया शुरू, पटाखा लाइसेंस का इंतजार

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Rentals start, waiting for fireworks license
Rentals start, waiting for fireworks license

लाइसेंस के लिए कार्यालय के चक्कर काट रहे दुकानदार
किराया शुरू, पटाखा लाइसेंस का इंतजार
दीपावली में छह दिन रहे शेष, दुकानदार परेशान
बालोतरा. दीपावली पर्व में छह दिन शेष है, लेकिन जिला प्रशासन के नगर के पटाखा कारोबारियों को लाइसेंस जारी नहीं किए हैं। जबकि शर्त के अनुसार दुकानों का किराया दो दिन पूर्व ही शुरू हो चुका है। अस्थायी दुकानों का किराया व संचालन महंगा होने व लाइसेंस नहीं मिलने पर कारोबारियों की हालत खस्ता है।
नगर के लूनी नदी के किनारे पटाखा की दुकानों के संचालन को लेकर उपखंड प्रशासन ने इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे व इनकी लॉटरी निकाली। 50 स्थायी, अस्थायी दुकानों के लिए 104 जनों ने 11 हजार रुपए धरोहर राशि जमा करवाई। सप्ताह से अधिक समय पूर्व खोली लॉटरी पर 50 जनों के दुकानें खुली। इस पर जिला प्रशासन को इन्हें लाइसेंस बनाकर देने हैं। इससे की ये दुकानें शुरू कर सकें।
दो दिन पहले किराया शुरू, लाइसेंस का इंतजार
जानकारी अनुसार नगर परिषद ने 29 अक्टूबर से 7 नवम्बर की अवधि तक आंवटियों से अस्थायी दुकान संचालन के लिए 11 हजार रुपए बतौर किराया लिया है। इसके लिए वह इन्हें स्थान व रोशनी आदि जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाती है। मंगलवार को नगर परिषद ने दुकानों का डिमार्केशन कर इन्हें स्थान उपलब्ध करवाया। कइयों ने दुकानें भी बना ली, लेकिन बुधवार शाम तक प्रशासन ने लाइसेंस उपलब्ध नहीं करवाए। दुकानों को तैयार करने व इनके संचालन पर करीब 35 से 40 हजार रुपए का खर्च होता है। महंगा किराया अलग से हैं। ऐसे में समय पर लाइसेंस नहीं जारी होने व इसके अभाव में दुकानों का संचालन शुरू नहीं कर पाने से दुकानदारों की हालत खस्ताहाल हो रखी है। मंदी को लेकर इनकी रातों की नींद पहले से ही उड़ी हुई है। परेशान दुकानदार उपखंड कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। इन्हें आज-कल में लाइसेंस जारी होने की बात कहकर घर का रास्ता दिखाया जा रहा है।

Updated on:
01 Nov 2018 06:03 pm
Published on:
01 Nov 2018 06:03 pm