बाड़मेर

आगे-पीछे चल रही बारात की कारें टकराई, एक की मौत, 3 घायल

आगे चल रही कार के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा  
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Feb 2023, 1:12 PM IST
बारात की गाडि़यां टकराईं, एक की मौत, तीन गम्भीर घायल
बारात की गाडि़यां टकराईं, एक की मौत, तीन गम्भीर घायल

गडरा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत मापूरी गांव में बारात के दो वाहनों की टक्कर में एक जने की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम गडरा रोड बाजार से सामान खरीदारी के बाद वापस जा रही बारात की एक कार आगे व उसके पीछे एसयूवी चल रही थी। इस बीच अगली गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चलने वाली एसयूवी उससे जा टकराई। जिससे आगे वाली कार पिचक गई।

पुलिस के मुताबिक एसयूवी अनियंत्रित होकर एक रहवासीय घर में घुस गई। इससे कार सवार लोग घायल हो गए। इस दौरान मौके पर पहुंचे ईएमटी पायलट सालार खान व गजेंद्र गर्ग ने घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी गागरिया ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल बाड़मेर रैफर किया गया।दुर्घटना में सांवा चौहटन निवासी प्रधानाराम (25) पुत्र जतुराम मेघवाल की मौत हो गई। वहीं गोरधनराम पुत्र जयमलराम मेघवाल निवासी अदरीम का तला, रमेश पुत्र जवानाराम जाट निवासी रामजी की गोल व एक अन्य घायल हो गए। घायलों का उपचार चल रहा है।

Updated on:
8 Feb 2023, 1:12 PM IST
Published on: