बाड़मेर

सन्नी देओल चलेंगे इस रास्ते-विवेकानंद सर्किल-अहिंसा सर्किल से गांधी चौक

सन्नी शनिवार को दोपहर मुम्बई से करीब 12 बजे रवाना होकर 2.00 बजे उत्तरलाई पहुंचेंगे।
less than 1 minute read
Road show will start Sunny Deol from Vivekananda Circle
Road show will start Sunny Deol from Vivekananda Circle

बाड़मेर. सिने स्टार सन्नी देओल भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में रोड शो विवेकानंद सर्किल के सामने से शुरू करेंगे और गांधी चौक तक जाएंगे। सन्नी शनिवार को दोपहर मुम्बई से करीब 12 बजे रवाना होकर 2.00 बजे उत्तरलाई पहुंचेंगे। उत्तरलाई से कार से रवाना होंगे और बाड़मेर शहर के विवेकानंद सर्किल आएंगे।

खुली गाड़ी में बैठेंगे सन्नी

विवेकानंद सर्किल पर भाजपा के रंग में रंगी खुली गाड़ी में सन्नी देओल का सवार किया जाएगा। उनके पास में भाजपा के प्रत्याशी कैलाश चौधरी व अन्य नेता होंगे। विवेकानंद सर्किल पर सन्नी देओल के आने से पहले ही भाजपा के कार्यकर्ताओं व समर्थकों का हुजुम उमड़ पड़ेगा।

ऊपर पुल से दिखेंगे सन्नी

कार्यकर्ताओं के हुजुम को ओवरब्रिज पर रोकना पुलिस के लिए बड़ी मुश्किल होगा। सन्नी देओल को देखने और उनके साथ सेल्फी लेने का क्रेज रहेगा। इसके पुल पर पुलिस जाब्ता रहेगा।

पुल के पास से होते हुए सन्नी देओल सेवासदन के सामने वाले रास्ते से रेलवे स्टेशन की तरफ जाएंगे। रेलवे स्टेशन अहिंसा सर्किल तक काफिला पहुंचने के बाद मुख्य बाजार की ओर मुड़ेगा। मुख्य बाजार से होते हुए गांधी चौक तक पहुंचेंगे।

साथ चलेगा डीजे और डॉयलोग डिलेवरी

सन्नी देओल जिस गाड़ी में रहेंगे उसके साथ हाई साऊण्ड डीजे और माइक रहेगा। जहां-जहां अपील आएंगी वहंा पर सन्नी डॉयलोग भी सुनाएंगे। उनके डायलॉग डीजे पर भी चलते रहेंगे।

दो घंटे का रहेगा रोड शो

सन्नी देओल का यह रोड शो करीब दो घंटे का रहेगा। दो घंटे के रोड शो बाद वे पुन: उत्तरलाई रेलवे स्टेशन पहुंच जाएंगे जहां से मुम्बई के लिए उड़ान भरेंगे।

Updated on:
26 Apr 2019 08:42 pm
Published on:
26 Apr 2019 08:41 pm